Categories: भारत

परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मणों ने भरी हुंकार, सितंबर में होगा महासंगम

जयपुर 23 अप्रेल। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर पूरे प्रदेश में कहीं षोभा यात्रा और पूजा अर्चना के अनेक आयोजन किये जा रहे है। समारोह में आज जयपुर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना और शस्त्र पूजन सर्व ब्राह्मण महासभा के बनीपार्क स्थित खण्डाका मैरिज गार्डन पर आयोजित हुआ। जिसमें बडी संख्या में विप्र जनों ने भाग लिया। विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश शर्मा ने बताया कि समारोह में आज सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रधान कार्यालय पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा सपत्नीक श्रीमती नीलम मिश्रा के सानिध्य में भगवान परशुराम जी के शस्त्र पूजन किया गया।

 

अकेला नहीं अमृतपाल सिंह, ये 9 लोग भी हैं खालिस्तानी साजिश के मास्टरमाइंड

 

ब्राह्मण जनों को शपथ दिलाई
सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने उपस्थित ब्राह्मण जनों को शपथ दिलाई की हम सब ष्सर्वजन सुखायश्श् ष्सर्वजन हितायश्श् की भावना के साथ काम करेंगे और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की मदद करेगें । भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए ब्राह्मण समाज का योगदान सर्वाेपरि रहेगा। साथ ही सितम्बर माह में जयपुर में 5 लाख ब्राह्मणों का महासंगम होगा। परशुराम विष्णु के अवतार हैं और मातृ और पितृ भक्ति के सर्वाेत्कृष्ट उदाहरण है। इन्होनें आतंकियों का नाश करने का संकल्प लिया और जब-जब आतंकियों ने आतंक फैलाया तो उनका समुल नाश किया। मिश्रा ने कहा है कि भगवान परशुराम ना केवल ब्राह्मणों के आराध्य है यह तो पहले वो व्यक्ति थे जिन्होंने आतंक के खिलाफ फरसा उठाया। वे शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शस्त्र और शास्त्र की जानकारी होनी चाहिए।

 

पायलट के बाद अब गहलोत भी दिल्ली में डटे, जानिए क्यों नहीं दे रहा गांधी परिवार भाव

 

समाज के ये गणमान्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के संरक्षक एच.सी. गणेशिया, डिप्टी डायरेक्टर गोविन्द पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, गोविन्द मिश्र, योग गुरु ढाकाराम, आयोजन समिति के जिला अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा, युवा जयपुर संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश शर्मा, युवा महिला जयपुर अध्यक्ष पूजा शर्मा, मुकेश मिश्रा, योगेश मिश्रा, हरीश मिश्रा, महामंत्री पं. विष्णु दत्त शर्मा, युवा प्रकोष्ठ के रवि शर्मा, प्रमोद शर्मा, विक्रम स्वामी, अरुण शर्मा, अशोक भारद्वाज, अशोक शर्मा सांगानेर, बी.एन. भरतपुरिया, लक्ष्मी शर्मा, गीता शर्मा, हर्षित शर्मा, उमाशंकर शर्मा, सुनील शर्मा, राघव दाधीच, वरुण शर्मा, अरुण शर्मा, बिट्टू शर्मा, रविंद्र पारीक, धर्मेन्द्र बैनाड, यष स्वामी सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

यौन शोषण पर क्या बोले, डब्ल्यू एफ आई अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और विनेश फोगाट?

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago