Saryu River Water: सरयू नदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या से होकर बहती है। भगवान श्री राम की जन्म स्थली भूमि अयोध्या को उपजाऊ बनाने में सरयू का अहम योगदान है। सरयू नदी की वजह से ही अयोध्या समृद्ध है। यह नदी हिमालय से निकलती है। उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड राज्य से होकर बहती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह नदी श्रापित है। यहां पर पूजा-आरती भी वर्जित है। पौराणिक कथाओं की मानें तो श्री राम ने सरयू नदी मे जल समाधि ली थी। इसके बाद भगवान भोलेनाथ सरयू नदी से क्रोधित हो गए थे। भोले बाबा ने सरयू नदी को श्राप दिया कि उसके जल का प्रयोग पूजा में नहीं होगा।
यह भी पढ़े: राम मंदिर की ये हैं 10 खास बातें, जो कोई नहीं जानता
श्राप के बाद मां सरयू भगवान भोलेनाथ के चरणों मे गिर पड़ी। मां सरयू ने प्रभु से कहा कि वह निर्दोष है और उसने वही किया, जो विधि का विधान था। भोलेनाथ ने सरयू मां से कहा कि वह श्राप तो वापस नहीं ले सकते लेकिन इतना कहेंगे कि उसके जल में स्नान करने से लोगों के पाप धुल जाएंगे।
यह भी पढ़े: Ram Mandir: रामलला नहीं करेंगे अयोध्या भ्रमण, वजह का खुलासा हुआ
मौजूदा समय में भी भोलेनाथ का श्राप सरयू नदी पर आज भी लागू है। कहीं भी यज्ञ होता है, तो उसके लिए सात नदियों का जल जाता है, लेकिन उसमें सरयू का जल शामिल नहीं हैं। श्रापित होने के कारण कुंभ, अर्धकुंभ जैसा कोई भी आयोजन भी सरयू नदी के किनारे नहीं किया जाता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…