Categories: भारत

बाढ़ के कारण दिल्ली में स्कूल बंद, कई रास्ते किए ब्लॉक, बाहर निकलना खतरनाक

राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण हालात बिगड़ चुके हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए है। यमुना नदी में उफान के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। किसी काम से बाहर जाना खतरे से कम नहीं है। इसके चलते एमसीडी ने देर रात को आदेश जारी कर स्कूल बंद रखने को कहा है। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में रास्ते भी ब्लॉक किए गए हैं।

 

जल स्तर खतरे के निशान को भी कर चुका पार

दिल्ली में यमुना नदी ने बरसों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार की रात यमुना का जलस्तर 208.08 मीटर था जो कि गुरुवार सुबह 7 बजे 208.46 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी है। राज्य सरकार ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने की अपील की है।

 

स्कूलों में छुट्टी, रास्ते किए बंद

दिल्ली में बाढ़ को देखते हुए नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के छात्रों के स्कूलों में आज छुट्टी रखी गई है। शाहदरा और सिविल लाइंस जोन के अंडर आने वाले स्कूलों में 13 जुलाई यानी आज छुट्टी रहेगी। अगर दिल्ली का मौसम आगे भी खराब होता है तो छु्ट्टियां बढ़ाई जा सकती हैं।

 

बाढ़ का पानी सड़कों तक आ गया है जिसके चलते कुछ रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट और भैरों मार्ग समेत कई सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यमुना का जलस्तर और बढ़ने पर बाहरी रिंग रोड में वजीराबाद से विकास मार्ग और महात्मा गांधी रोड पर कालीघाट से दिल्ली सचिवालय के बीच यातायात बाधित हो सकता है। 
 

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

13 hours ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago