दिल्ली में एक लड़की का दिनदहाड़े लोहे की रॉड से मर्डर कर दिया गया। यह घटना दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर की है। सिर पर रॉड मारने से लड़की बुरी तरह जख्मी हो गई थी। उस लड़की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हत्या करने वाला मौके से फरार है।
शुक्रवार को कमला नेहरू कॉलेज के पास स्थित पार्क में हुई घटना से सनसनी फैल गई। दिल्ली में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी हत्या है। लड़की की उम्र करीब 23 साल बताई जा रही है जो कि कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ती थी। वह लड़की अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। उसी समय युवक ने लड़की पर रॉड से हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी साउथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही कॉलेज और आसपास के लोगों से भी इसकी जानकारी ली जा रही है।
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि लड़की कमला नेहरू कॉलेज की स्टूडेंट है। उसकी उम्र 23-25 साल के बीच है। वह अपने दोस्तों के साथ अरबिंदो कॉलेज के पास पार्क में गई थी। हमलावर बाइक पर आया। उसके बाद दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई और लड़के ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लड़की हमले से बुरी तरह जख्मी हो गई थी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
दिल्ली में हुई दोनों घटनाओं पर दिल्ली की महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होनें कहा दिल्ली बेहद असुरक्षित है। किसी को इन घटनाओं से फर्क नहीं पड़ता। सिर्फ अखबारों में खबरों में नाम बदलने से अपराध नहीं रुकते।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…