भारत

Sehri and Iftar Timings in India: भारत के दस बड़े शहरों में सेहरी इफ्तार का टाइम जान लें

Sehri and Iftar Timings in India: माहे रमजान की आमद हो चुकी है। अरब में कल चांद दिखने के बाद आज 11 मार्च को भारत में रमजान का चांद शाम में नजर आ जाएगा। इस पाकीजा महीने में मुस्लिम बंधु सुबह सेहरी करके पूरा दिन भूखे प्यासे रहकर इलाही की बारगाह में गुनाहों की माफी मांगते हैं। शाम को मगरिब के वक्त इफ्तारी की जाती है। हम आपको भारत के दस बड़े महानगरों का सेहरी और इफ्तारी का समय बताने जा रहे हैं। ताकि आपको रोजा खोलने और रखने में कोई दिक्कत पेशे नज़र न हो। अपनी ख़ास दुआओं में हमारा मख़सूस हिस्सा भी बनाए रखें। Sehri and Iftar Timings in India के दौरान हम रोजाना आपको महानगरों का सेहरी इफ्तार टाइम बताएंगे।

यह भी पढ़ें: Jaipur Sehri Iftar Time: जयपुर में पहली सेहरी कब खत्म होगी, इतने बजे खुलेगा रोजा!

भारत के दस बड़े शहरों में सेहरी इफ्तार का समय
(Sehri and Iftar Timings in India)

  1. अहमदाबाद – AHMEDABAD: Sehri: 05:38 AM; Iftar: 06:47 PM
  2. बेंगलुरु – BENGALURU: Sehri: 05:19 AM; Iftar: 06:31 PM
  3. चेन्नई – CHENNAI: Sehri: 05:08 AM; Iftar: 06:20 PM
  4. दिल्ली – DELHI: Sehri 05:18 AM; Iftar: 06:27 PM
  5. हैदराबाद – HYDERABAD: Sehri 05:16 AM; Iftar: 06:26 PM
  6. कोलकाता – KOLKATA: Sehri: 04:35 AM; Iftar: 05:45 PM
  7. कानपुर – KANPUR: Sehri: 05:06 AM; Iftar: 06:15 PM
  8. मुंबई – MUMBAI: Sehri: 05:38 AM; Iftar: 06:48 PM
  9. पुणे – PUNE: Sehri: 05:34 AM; Iftar: 06:44 PM
  10. जयपुर – JAIPUR: Sehri: 05:22 AM; Iftar: 06:37 PM

यह भी पढ़ें: Roze ki Dua Hindi: रोजा रखने और खोलने (Sehri Iftar) की दुआ, हिंदी अर्थ भी जान लें!

भारत में 12 मार्च को पहला रोजा

भारत में 11 मार्च 2024 को रमजान का चांद नजर आने की संभावना है। कल सुबह सेहरी की जाएगी। आज से तरावीह की नमाज शुरु हो जाएगी। रमजान के रोजे के दौरान मुसलमान किसी को तकलीफ नहीं पहुंचाते हैं। ख़ालिस रब की रज़ा के लिए इबादत और तिलावत में मशगूल रहते हैं। वही ईद का त्योहार इस साल रमजान के खत्म होने पर 10 अप्रैल को मनाया जा सकता है।

अलग अलग शहरों में सेहरी का टाइम अलग क्यों हैं?

चूंकि हर शहर की भौगोलिक स्थिति अलग होती हैं, अत रमजान में सेहरी और इफ्तारी करने का समय भी हर शहर का अलग होता है। जिला स्तर पर एक ही कैलेंडर चलता है। जैसे जयपुर में सेहरी का अलग टाइम होता है और आगरा व अजमेर में अलग समय होता है। यही वजह है कि अरब देशों में आज पहला रोजा एडवांस में रखा जा चुका है। वहां ईद भी भारत से एक दिन पहले ही मना ली जाती है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

3 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago