सिक्किम की राजधानी गंगटोक में मंगलवार को 12 बजे बाद हुए हिमस्खलन में 7 पर्यटकों की मौत हो गई। वहीं करीब 50 से अधिक लोग हिमस्खलन में फंसे हैं, जिन्हे निकालने के लिए राहत कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि अब तक करीब 30 से अधिक लोगों को बर्फ से बाहर निकाला जा सका है। जिन्हे इलाज के लिए आस-पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है।
आपको बता दें कि नाथुला पास चीन की सीमा पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इन स्थलों ओर प्राकृतिक सुंदरता को निहारने के लिए काफी पर्यटक बिना परमिशन यहां पहुंच जाते हैं। बताया जा रहा है कि सैलानी जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें माइलस्टोन तक चले गए और यहीं हादसा हो गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथु ला दर्रे को जोड़ने वाली सड़प पर हुआ। जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 14वें पड़ाव पर हुए हिमस्खलन में 50 से अधिक पर्यटक फंस गए थे। वहीं राहत एवं बचाव कार्य के लिए पहुंची टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर 30 से अधिक लोगों को बाहर निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…