भारत

Shab-e-Barat in Dubai in Hindi: दुबई के शेख ऐसे मनाएंगे शब-ए-बारात का त्योहार, भारत के मुस्लिम जान लें!

Shab-e-Barat in Dubai in Hindi: मुसलमानों के लिए इस समय पाकीज़ा महीना शाबान चल रहा है। हिजरी संवत का ये महीना काफी अहम माना जाता है। इसके बाद रमजान का पवित्र महीना आता है। शाबान के पाक महीने की 15वी रात को शब-ए-बारात (Shab-e-Barat) का त्योहार मनाया जाता है। भारत में इस दिन हलवा और मीठे जायकेदार व्यंजन बनाये जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाड़ी देशों में शब-ए-बारात का त्योहार (Shab-e-Barat in Dubai in Hindi) काफी अलग अंदाज में मनाया जाता है। दुबई के शेख शबे बरात (Shab-e-Barat in UAE) को किस तरह से मनाते है यही हम आपको बताने वाले हैं। भारत के मुस्लिम जान ले कि दुबई में Shab-e-Barat का त्योहार कैसे मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: Shab-e-Barat in Qatar in 2024: कतर में ऐसे मनेगी शब-ए-बारात, भारत के मुसलमान नहीं जानते

शब-ए-बारात का क्या अर्थ है?

शब का मतलब है रात और बारात के मानी है गुनाहों से बरी हो जाना। मतलब वो रात जो आपको गुनाहों से मुक्ति दिलाती है। शबे बारात की रात में अरब देशों के साथ ही दुनिया भर के मुस्लिम बंधु रातभर जागकर खुदा की इबादत करके अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। हालांकि कुछ बदनसीब लोग ऐसे भी होते हैं, जिनको अल्लाह तआला शब-ए-बारात (Shab-e-Barat 2024) में भी मुआफ नही फरमाते हैं। जो लोग दूसरों का दिल दुखाते हैं या मां बाप को परेशान करते हैं। उनकी मगफिरत इस मुक़द्दस रात में भी नहीं की जाती हैं।

दुबई में ऐसे मनेगी शब-ए-बारात?

शब-ए-बारात (Shab-e-Barat 2024) शाबान की 15वी रात में मनाई जाती है। भारत से एक दिन पहले यूएई में चांद नजर आ जाता है, इसीलिए दुबई में शब-ए-बारात (Shab-e-Barat in Dubai in Hindi) का त्योहार 24 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन दुबई के शेख रातभर जागकर इबादत करने के साथ ही लजीज अरबी डिशेज बनाते हैं। दुबई के मालदार शेख शबे बरात के दिन गरीबों को खाना खिलाते हैं। दुबई में शबे बारात के अगले दिन रोजा भी रखा जाता है। तो दुबई में शबे बारात का रोजा 25 फरवरी को रखा जाएगा। भारत में Shab-e-Barat का दिन कुछ और ही होगा।

यह भी पढ़ें: Shab-e-Barat Ka Roza: शब-ए-बरात का रोजा ऐसे रखे, रमजान से अलग है

भारत में शब-ए-बारात (Shab-e-Barat) कब मनेगी?

भारत में शब-ए-बारात (Shab-e-Barat) का त्योहार 25 फरवरी 2024 को मनाया जाएगा। हलवा और मीठे पकवान बनाकर इस रोज मुस्लिम लोग गरीबों और रिश्तेदारों को खिलाएंगे। तथा रात को मस्जिदों और कब्रिस्तानों में रौशनी करके पुरखों की कब्रों पर फातिहा पढ़ते हैं। शब-ए-बारात (Shab-e-Barat) की रात में अल्लाह बंदो के गुनाह माफ कर देते हैं। शाबान के महीने में ही अजमेर वाले ख्वाजा साहब के बड़े बेटे ख्वाजा फखर सरवाड़ शरीफ का उर्स भी भरा जाता है।

आ रहा है माहे रमजान

शब-ए-बारात (Shab-e-Barat) का त्योहार भारत में 25 फरवरी की रात को धूमधाम से मनाया जाएगा। वही रमजान का महीना भी इसके पीछे आ रहा है। शाबान के बाद अगला मुस्लिम महीना रमजान का ही होगा। इस साल 11 या 12 मार्च 2024 को रमजान का महीना शुरू होने की संभावना है। इस पाक महीने में मुसलमान भाई बहिन पूरे महीने के रोजे रखकर गुनाहों से पाक होते हैं। साथ ही कुरआन शरीफ की तिलावत भी इस महीने में जमकर की जाती है। दुबई में रमजान का महीना (Ramadan in Dubai) कब शुरू होगा ये हम आपको आगे बताएंगे।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago