Shab E Barat Kab Hai 2024: मुसलमानों के लिए इस समय शाबान का मुक़द्दस महीना चल रहा है। आज 22 फरवरी को शाबान की 11 तारीख है। 25 फरवरी की रात को 14 शाबान की रात में पवित्र शब ए बारात का त्योहार मनाया जाएगा। इस रात में मुस्लिम इबादत करके खुदा को खुश करते हैं, साथ ही अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। बताया जाता है कि इस रात में तकदीर के फैसले लिखे जाते हैं। साथ ही कर्मों का लेखा जोखा भी रब की बारगाह में पेश किया जाता है। भारत में ये रात 25 फरवरी 2024 (Shab E Barat Kab Hai 2024) की शाम से शुरु हो जाएगी। वही अरब देशों में Shab E Barat 24 फरवरी को मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Shab-e-Barat Ki Namaz: मुसलमान शब-ए-बारात में ये पढ़े, सब गुनाह होंगे माफ
शब यानी रात और बारात यानी गुनाहों से बरी होना। इस पवित्र रात में अल्लाह तआला सब मुसलमानों पर अपनी खास रहमत नाज़िल फ़रमाते हैं। साथ ही जो बंदा सच्चे दिल से रोकर तौबा कर लेता है, उसके अगले पिछले सब गुनाह चाहे वो समंदर के झाग के बराबर हो, मुआफ कर दिये जाते हैं। हालांकि भारत में Shab E Barat के दिन हलवा और मीठे पकवान बनाकर फातिहा भी लगाई जाती है। साथ ही मस्जिदों और क़ब्रिस्तानों में रौशनी का एहतिमाम किया जाता है।
यह भी पढ़ें: Shab-e-Barat in Dubai in Hindi: दुबई के शेख ऐसे मनाएंगे शब-ए-बारात का त्योहार, भारत के मुस्लिम जान लें!
भारत में शाबान का चांद 11 फरवरी को नजर आया था, तो शाबान की पहली तारीख 12 फरवरी हुई। ऐसे में Shab E Barat का त्योहार शाबान की 14वी रात यानी 25 फरवरी की रात में मनाया जाएगा। वही अगले दिन शाबान का रोजा भी रखा जाएगा। खाड़ी देशों में एक दिन पहले यानी 24 फरवरी 2024 को Shab E Barat मनाई जाएगी। इस दिन गरीबों को खाना खिलाया जाता है। तथा पुरखों की क़ब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ी जाती है। कुल मिलाकर अपने पापों का प्रायश्चित करने का ये सबसे सुनहरा अवसर है।
शबे बारात के 14 दिन बाद ही रमजान का पवित्र महीना शुरु होने वाला है। भारत में चांद दिखने पर रमजान का पाकीज़ा महीना 11 या फिर 12 मार्च 2024 से शुरु होगा। रोजे की हालत में मुस्लिम बंधु अल्लाह की रजा के लिए नेक काम करते हैं, बुराई से खुद को पाक रखते हैं। कुरआन मजीद की जमकर तिलावत यानी पाठ करते हैं। साथ ही इशा की नमाज के बाद तरावीह की खास नमाज भी पढ़ते हैं।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…