नई दिल्ली। साल का दूसरा और आखिरी सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर को होगा। इसके बारे में नासा ने जानकारी दी। वहीं अक्टूबर के महीने में ही चंद्र ग्रहण भी होगा। सूर्यग्रहण के ठीक 15 दिन बाद 29 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। ऐसे में अक्टूबर के महीने में दो ग्रहण देखने को मिलेंगे।
14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण होगा लेकिन यह भारत में नहीं बल्कि अमेरिका में होगा। ऐसे में लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि इसका सूतक भारत में लगेगा या नहीं। नासा से मिली जानकारी के मुताबिक श्राद्ध पक्ष की अमावस्या को होने वाला यह सूर्यग्रहण (Solar Eclipse) रिंग ऑफ फायर वाला होगा।क्योंकि इसका 91 फीसदी भाग को चांद ढक लेगा। यह ग्रहण अमेरिका के 8 राज्य में बहुत अच्छे से दिखाई देगा। इसे अमेरिका में उत्तरी, साउथ और सेंट्रल अमेरिका में देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
यह भी पढ़े: 14 अक्टूबर को लगा रहा Solar Eclipse 2023: इन पांच राशि वालों के लिए अशुभ होगा सूर्यग्रहण
ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण शुभ नहीं है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूरज की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती। इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। साल 2023 के आखिरी सूर्यग्रहण की तारीख 14 अक्टूबर है। 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगा। यह सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 23 मिनट पर लग रहा है और रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहने जा रहा है। यह 14 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक जैसे क्षेत्रों में नजर आएगा। भारत में यह दूसरा सूर्य ग्रहण भी दिखाई नहीं दे रहा।
यह भी पढ़े: श्राद्ध महापर्व से पहले कुत्ते, गाय और कौओं में चल रही बात … 'इंसान पर नहीं रहा भरोसा'
29 अक्टूबर को 01 बजकर 06 रात को शुरू होगा और सुबह 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म हो जाएगा। भारत में ग्रहण की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की होगी। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और इसका सूतक काल मान्य होगा।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…