Somvati Amavasya 2024: जयपुर। आज यानी 2 सितंबर को सोमवती अमावस्या है। अमावस्या भारतीय शास्त्रों में पितरों को समर्पित होने वाला दिन होता है। आज के दिन किया गया दान पितरों को जाता है, जिससे उनके परिजन उनसे आशिर्वाद प्राप्त करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में और जलाश्यों में स्नान करने का भी विधान होता है। यही माना जाता है कि आज के दिन कुछ गलतियां अगर हो जाए तो साधक कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज के दिन की पूजा विधि बड़े ध्यान से करनी होती है। ऐसे में जानते हैं आज की अमास्या में क्या कुछ खास है और किन चीजों से आपको आज बचने की जरुरत है।
सोमवती अमास्या का शुभ मुहूर्त पूरा दिन होने वाला है। आपको बता दें कि भाद्रपद माह की सोमवती अमावस्या तिथि सोमवार 02 सितंबर को सुबह 05 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी और 03 सितंबर को सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी।
सोमवती अमास्या इस बार सोमवार की पड़ रही है इसलिए आप महादेव की पूजा करें। आज के दिन आप मंदिर में जाकर भगवान को जल अर्पित करें और बेलपत्रों का उपयोग करना आज के लिए शुभ माना जाता है।
आज के दिन किया गया दान बहुत ही लाभदायक और शुभ माना जाता है।
आज गंगा में स्नान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें पीले रंग के कपड़े चढ़ाना भी फलकारी (Somvati Amavasya 2024) माना गया है।
सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करना भी शुभ माना गया है।
यह भी पढ़ें : Top 10 Big News of 1 September: 2024- देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें
आज के दिन पितरों को किया गया तर्पण पितृदोष से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करेगा। आज के (Somvati Amavasya 2024) दिन किसी को अगर पितृदोष है तो स्नान करके पितरों को काले तिल मिश्रित जल से अर्घ्य दें। इससे आपकी इस परेशानी से आपको अवश्य ही निजात मिलेगी। साथ ही धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…