Categories: भारत

नगालैंड और त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत, मेघालय में नही खिला कमल

त्रिपुरा नागालैंड में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। दोनों ही राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति बन गई है, यहां एनपीपी सबसे आगे है।

 

पूर्वोत्तर में पूर्वोत्तर में विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा की 60 मेघालय की 59 और नगालैंड की 60 सीटों पर मतदान हुआ था। नगालैंड में तो जबरदस्त रुझान देखने को मिला है यहां भाजपा गठबंधन 51 सीटों पर जीत की ओर बढ़ रही है। त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को 35 सीटें मिलती नजर आ रही है। इस तरह त्रिपुरा में फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने कम्युनिस्टों का 25साल का गढ़ ध्वस्त किया था और इस बार भी कम्युनिस्टों को सरकार से दूर रखने में सफल हो गए हैं। मेघालय में एनपीपी 20 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी तो बन गई लेकिन बहुमत से बहुत दूर है ।रुझानों के अनुसार हालात त्रिशंकु विधानसभा के बन रहे हैं।

 

तीनों राज्यों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा

 तीनों राज्यों के हुए चुनाव मतदान के बाद एग्जिट पोल में त्रिपुरा और नगालैंड में भाजपा गठबंधन को स्पष्ट बहुमत बताया गया था जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा का दृश्य सामने आया था। इस बार भी एग्जिट पोल पूरी तरीके से सच साबित हुए। नागालैंड में विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को मेघालय में 15 मार्च को और त्रिपुरा में 22 मार्च को समाप्त हो जाएगा और इसी के साथ नई सरकार का भी गठन हो जाएगा।

 

मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी

 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का भी चुनाव में कोई असर नहीं दिखा और कांग्रेस को तीनों राज्यों में ही मुंह की खानी पड़ी और कल तक जहां उनका इन तीनों राज्यों में वजूद होता था वह अब लगभग  नगण्य गया है। नागालैंड में इस बार कांग्रेस को  सिर्फ 1 सीट मिलती नजर आ रही है जबकि त्रिपुरा में कुछ भी नहीं मिला।

त्रिपुरा नगालैंड और मेघालय चुनाव की कमान भाजपा के त्रिदेव के हाथ में थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूरे समय इन राज्यों में लगे रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों राज्यों में सभा  और रोड शो भी किए।उन के रोड शो में जबरदस्त सैलाब उमड़ा और उसी से भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह सरकार बनाने के लिए आश्वस्त नजर आई ।भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही एक राज्य में सत्ता खोई है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के हाथ से  सरक गया है और पंजाब में बहुत बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा है। गुजरात में सरकार रिपीट करके भारतीय जनता पार्टी को अपनी साख बचानी पड़ी है ।

 

मेघालय में जोड़ तोड़ का चलेगा खेल, भाजपा मार सकती है  यहां भी बाजी

हाल ही त्रिपुरा नगालैंड और मेघालय में हुए चुनाव में भाजपा को दो राज्य में सरकार बनाने का मौका मिल रहा है। इससे वह पूरी तरीके से ऊर्जावान है। इस साल राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा उपचुनाव होने हैं ।राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है जबकि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का शासन है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार राजस्थान और छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के हाथ से छीन कर हासिल करना है जबकि मध्यप्रदेश में सरकार को रिपीट करना है। तीनों ही बड़े राज्य हैं और सरकार बनाना भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी चुनौती भी है।

Ambika Sharma

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago