जयपुर। सभी लोग अपने दिन की शुरुआत पानी से नहाकर करते हैं। अधिकतर लोग गर्मियों में ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं तो सर्दियों में गर्म पानी से नहाया जाता है। लेकिन, सर्दी के मौसम में भी ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद होता सकता है। ठंडे पानी से नहाना शरीर व दिमाग के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि, पानी इतना ठंडा होना चाहिए जिसको बॉडी झेल सके। एक्सपर्ट्स के अनुसार 21 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान वाला पानी ठंडा होता है जिससें आप नहा सकते हैं।
आज के समय में अधिकतर लोगों की मेंटल हेल्थ खराब होती है। ठंडे पानी से नहाने से दिमाग पर इलेक्ट्रोशॉक थेरेपी जैसा असर होता है। यह एंडोर्फिन बढ़ाता है। इससे व्यक्ति ज्यादा खुशनुमा और बेहतर महसूस करता है। इस एहसास से याददाश्त, दिमागी क्षमता, कॉर्डिनेशन बढ़ते हैं।
बॉडी की चर्बी घटाने के लिए मेटाबॉलिज्म तेज होना जरूरी है। ठंडे पानी के संपर्क में आने से मेटाबॉलिक की दर कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में स्वस्थ जीवनयापन करने के लिए आप यह उपाय कर सकते हैं जिससें वजन कम होता है।
ठंडे पानी से नहाने पर ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इस वजह से मसल्स की सूजन और दर्द में इसे फायदेमंद माना जाता है। ठंडे पानी से नहाने से दर्द का एहसास कम होकर मसल्स फंक्शन बढ़ता है।
रणदीप हुड्डा ने किया मणिपुरी मैतई लड़की से विवाह, जानिए इसके बारे में सबकुछ
मानव शरीर की क्षमता किसी भी हद तक बढ़ाई जा सकती है। सर्दियों ठंडे पानी से नहाने पर बॉडी को ठंड की आदत हो जाती है। ठंडे पानी से नहाने से सर्दी के कारण होने वाली बीमारियां दूर रहती है।
ठंडे पानी से से ज्यादा देर नहीं नहाना चाहिए क्योंकि इसका उल्टा असर भी हो सकता है। ऐसे में हफ्ते में 2 से 3 बार 5 मिनट ही ठंडे पानी से नहाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी एवं शिक्षा के लिए है एवं किसी भी तरह से पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। अपने स्वास्थ्य, हेल्थ सिचुएशन्स या उपचार के संबंध में व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए हमेशा प्रोफेशनल मेडिकल प्रेक्टिशनर या एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…