आज यानि 1 अप्रैल से नया वित्त शुरु हो चुका है। नए वित्त वर्ष के नियम भी अलग होंगे। बता दें कि आज से एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स महंगा होगा। अब 7 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अब सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में राशि 30 लाख रुपए हो गई है। आज से सिर्फ 6 अंक वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। इसके अलावा अन्य कई बदलाव होने जा रहे है जिनकी विस्तार से जानकारी यहां उपलब्ध है।
10 महीने जेल में बिताने के बाद आज बाहर आएंगे सिद्धू, जेल के बाहर जश्न शुरु
सिलेंडर 92 रुपए सस्ता
आज से कमर्शियल सिलेंडर की रेट कम हो गई है। अब कमर्शियल सिलेंडर 92 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सोने के आभूषणों पर भी होगा अब 6 अंको का कोड
आज से अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग वाला ही सोना बेचा जा सकेगा। बिना अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग वाला गोल्ड नहीं बेच पाएंगे। इस हॉलमार्किंग में आधार की तरह ही 6 डिजिट का कोड होगा। इससे यह पता कर सकते हैं कि कितने कैरेट का सोना है। इससे सोने की शुद्धता पर खरा उतरना आसान होगा। इसके अलावा आज से सोने और इमिटेशन ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से 25% और चांदी पर 7.5% से 15% सीमा शुल्क बढ़ा दिया गया है।
7.5 लाख रुपए तक वालों को नहीं देना होगा टैक्स
आज से नया टैक्स रिजीम लागू हो जाएगा जिसमें अब 7 लाख रुपए तक की आय पर किसी तरह का टैक्स नहीं देना पड़ेगा। पहले यह राशि 5 लाख रुपए तक ही थी। इसके साथ ही इस नए वित्त वर्ष में टैक्स सिस्टम में 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल किया गया है।
Morning News – IFS ने एसपी से मांगी सुरक्षा कहा, खेल मंत्री अशोक चांदना से है जान को खतरा
बिना पैन के PF निकालने पर लगेगा 20% TDS
अगर आपके पीएफ अकाउंट से PAN कार्ड लिंक नहीं है तो आपको टेंशन करने की जरुरत नहीं है। सरकार ने इसमें भी राहत दी है। आज से बिना पैन के पीएफ निकालने पर अब 20% TDS ही देना पड़ेगा। इसलिए जिनका पैन अभी तक अपडेट नहीं हुआ है उनको फिलहाल चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। पहले 30 प्रतिशत TDS देना पड़ता था जो अब 10 प्रतिशत कम कर दिया है।
Top 10 – जुड़े देश-विदेश के रोजाना अपडेट्स के लिए
सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम की राशि बढ़ाई
सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम की राशि भी 15 लाख रुपए से बढ़ाकर अब 30 लाख रुपए कर दी गई है। इस स्कीम पर 8% ब्याज दिया जाता है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…