भारत

Tilawat Meaning: मुसलमान तिलावत किसे कहते हैं, जानिए इसका मतलब और महत्व

Tilawat Meaning: रमजान का पाकीजा महीना चल रहा है। मुस्लिम भाई तीस दिन रोजे रखकर नमाज पढ़कर अल्लाह को खुश करने में मशगूल हैं। इस महीने में पवित्र कुरान शरीफ को आखिरी रसूल हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर नाजिल किया गया था। यही वजह है कि रमजान में कुराने पाक की तिलावत पर खास जोर दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि तिलावत शब्द का क्या मतलब होता है। हम आपको तिलावत का अर्थ (Tilawat Meaning) और कुराने पाक का रमजान से कनेक्शन बताने जा रहे हैं। ताकि कलामे इलाही के सदके में हम सबके गुनाह माफ हो सके।

यह भी पढ़ें:Quran in Hindi: पवित्र कुरान शरीफ हिंदी में तर्जुमे के साथ सिर्फ 99 रूपये में, यहां से खरीदें

तिलावत क्या होती है?
(Tilawat Meaning)

पाकीज़ा और मुक़द्दस धार्मिक किताब को पढ़ना ही तिलावत कहलाता है। ये एक अरबी शब्द है जिसे कुरान पढ़ने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यानी कुरान का पाठ ही तिलावत कहलाता है। रमजान में मुस्लिम बंधु जमकर कुरान शरीफ की तिलावत करते हैं। बाकी महीने के मुकाबले कुरान की तिलावत का सवाब रमजान में कई गुना बढ़ा दिया जाता है।

कुरान मजीद के बारे में तथ्य

मुसलमानों की पवित्र किताब कुरआन मजीद नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर रमजान के मुबारक महीने में ही उतारी गई थी। फरिश्तों के सरदार जिब्रील अमीन आखिरी नबी को वह्यी यानी आकाशवाणी के माध्यम से कुरान शरीफ सुनाते थे। धीरे धीरे सहाबा ने कुरान को जमा करके किताब की शक्ल दी। आज जो कुरान मजीद हमारे पास मौजूद हैं, वो सारी दुनिया में शब्द दर शब्द एक ही है। कयामत तक कुरान मजीद में एक भी शब्द की तब्दीली नहीं की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:Ramadan Jumma Mubarak: रमजान का दूसरा जुम्मा मुबारक हो, हिंदी में ऐसे भेजें बधाई

रमजान में कुरान शरीफ का महत्व

मुसलमानों की धार्मिक किताब पवित्र कुरान मजीद को अल्लाह ने लौहे महफूज से नबी ए करीम मोहम्मद मुसत्फा के ऊपर नाजिल किया था। कुरान मजीद में कुल 114 सूरतें हैं। एक सूरत में कई आयतें होती हैं। कुल तीस पारों में पूरी कुरान शरीफ को विभाजित किया गया है। रमजान में तरावीह की नमाज में भी कुरान शरीफ का पाठ सुनना सुन्नत है।

कुरान शरीफ पढ़ने के आदाब

कुरान शरीफ को घर में सबसे ऊंची और साफ सुथरी जगह रखना चाहिए। नापाकी की हालत में कभी भी कलाम पाक को न छुए। बल्कि अच्छी तरह वुजू या गुस्ल करने के बाद ही कुरान मजीद को हाथ में लेना चाहिए। कई लोग कुरान शरीफ को पढ़ते समय बाकी काम भी करते रहते हैं जो कि सरासर गलत है। आपको तिलावत करते हुए और दूसरा कोई भी अमल नहीं करना है। कुरान को हिंदी में समझने की कोशिश करें ताकि ये हर भारतीय मुसलमान के दिल में उतर सकें। अरबी में होने के कारण ज्यादातर मुस्लिम इसकी शिक्षाओँ से महरूम हो जाते हैं।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago