भारत

Top 10 Hindi News Today 31 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

Top 10 Hindi News Today: 31 जनवरी 2024 को देश और दुनिया की तमाम बड़ी ख़बरों को आप यहां पढ़ सकते हैं। आपकी अपनी न्यूज़ वेबसाइट www.morningnewsindia.com पर विजिट करें।

Budget Session 2024: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। इस सत्र में वित्त मंत्री अंतरिम बजट पेश करेंगी। वहीं, यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। नौ फरवरी तक चलने वाला सत्र हंगामेदार हो सकता है, क्योंकि विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेर सकती है।

हेमंत सोरेन आज हो सकते है गिरफ्तार: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धनशोधन मामले में गिरफ्तारी हो सकती है। उन्होंने झामुमो और सत्तारूढ़ गठबंधन के दलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री पद सौंप सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PM Modi Pariksha Pe Charcha 2024: 10वीं-12वीं में टॉप करने के लिए अपनाएं 10 बाते

उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत एक बार फिर घने कोहरे और बर्फीली ठंड झेल रहा है। सोमवार को भले ही धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन फिर वही स्थिति हो गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा।

भाजपा 21000 लोगों को कराएगी रामलला के दर्शन: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव में इसी बात को लेकर उतरेगी। प्रदेश भाजपा दिल्ली के सभी जिलों के लोगों को रामलला का दर्शन कराने की तैयारी कर रही है।

बलूचिस्तान हमले में 15 की मौत: पाकिस्तान सेना की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस एजेंसी ने बताया है कि आतंकवादियों ने बलूचिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में हमला किया। इस हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तुरंत तैनात कर दिया गया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

11 सांसदों का निलंबन रद्द: बजट सत्र से पहले राज्यसभा के 11 सांसदों के निलंबन को वापस ले लिया गया है। इन सदस्यों को विशेषाधिकार हनन और राज्यसभा की अवमानन का दोषी माना गया था। सभापति धनखड़ ने निलंबन रद्द किया है।

बजट से पहले होंगे ये 6 बड़े बदलाव: 1 फरवरी संसद में कई बड़े ऐलान होंगे, इनमें एलपीजी के दाम (LPG Price) से लेकर फास्टटैग (Fastag) और IMPS के जरिए पैसे ट्रांसफर करने के नियमों में बदलाव हो सकता है।

विधानसभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे CM भजनलाल: 16वीं विधानसभा के मौजूदा सत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा में दहाड़े Ravindra Singh Bhati , सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिखाया आईना

मानवेंद्र सिंह जसोल की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त: मानवेंद्र सिंह जसोल की गाड़ी भीषण एक्सीडेंट होने से उनकी पत्नी चित्रा सिंह का निधन हो गया है। सड़क हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खूशपुरी के पास हुआ इस हादसे में मानवेंद्र सिंह समेत तीन लोग घायल हुए है।

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पहली सूची में कुल 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा से देवेश सक्या, बदायूं से धर्मेंद्र यादव ,खीरी से उत्कर्ष वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।

Narendra Singh

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago