Categories: भारत

Top 10 Morning News India- 22 अक्टूबर 2023 की बड़ी ख़बरें

#1. मिस्र और गाजा के बीच रास्ता खुला

 

मिस्र और गाजा के बीच बंद राफा मार्ग को खोल दिया गया है। इसके साथ ही राहत सामग्री से भरे 20 ट्रक गाजा पहुंच गए हैं और इजरायली सुरक्षा बलों और हमास के बीच चल रहे युद्ध में आम नागरिकों को सहायता पहुंचा रहे हैं।

 

#2. मिशन गगनयान का सफल परीक्षण

 

भारत का अतिमहत्वकांक्षी प्रोजेक्ट मिशन गगनयान का पहला परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि उनकी तय योजना के अनुसार ही क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम परीक्षण के बाद बंगाल की खाड़ी में सुरक्षित तरीके से गिरे।

 

#3. ममता ने छोड़ा महुआ का साथ

 

प्रश्न लेकर संसद में प्रश्न पूछने के आरोपों में घिरी महुआ मोईत्रा पर भाजपा लगातार हमलावर रुख अपना रही है। इस बीच उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इस पूरे मुद्दे पर चुप्पी साध ली है। हालांकि कांग्रेस ने सांसद को अपना सपोर्ट देने का वादा किया है।

 

#4. गरबा खेलते किशोर को आया कार्डियक अरेस्ट, मृत्यु

 

गुजरात में गरबा खले रहे एक किशोर को कार्डियक अरेस्ट आ गया। उसे तुरंत चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की गई परन्तु उसकी मृत्यु हो गई।

 

#5. सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की मां से बदसलूकी

 

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने अपनी मां के साथ बदसलूकी किए जाने की एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी बिल्डिंग के सेक्रेटरी जयंतीलाल पटेल ने शेरा की मां प्रीतम कौर के साथ बदसलूकी करते हुए धमकी दी।

 

#6. राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट

 

राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने 124 तथा कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। अब तक भाजपा की दो सूचियां आ चुकी हैं जबकि कांग्रेस की अभी एक ही लिस्ट जारी हुई है।

 

#7. साइक्लोन के चलते कई राज्यों पर मंडराया तूफान का खतरा

 

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अरब सागर के ऊपर एक चक्रवात 'तेज' बन रहा है। यह दोपहर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके चलते तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

 

#8. दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण GRAP2 हुआ लागू

 

देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के कारण लगातार खराब होते हालात के बीच सरकार ने GRAP 2 स्टेज लागू कर दिया है। इसके साथ ही वहां पर पार्किंग महंगी हो जाएगी और मेट्रो तथा इलेक्ट्रिक बसों के फेरे बढ़ेंगे। साथ ही सड़कों पर भी बार-बार पानीका छिड़काव किया जाएगा।

 

#9. 17 लाख से अधिक लोगों के चालान हुए माफ

 

यूपी सरकार ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान किए गए चालान माफ किए जाएंगे। घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 तक हुए सभी चालान माफ किए जाएंगे। हालांकि जिन्होंने चालान जमा करा दिया है, उन्हें राशि वापिस नहीं की जाएगी।

 

#10. गोल गप्पे खाने से 40 बच्चे और 10 महिलाओं को हुई फूड पॉयजनिंग

 

झारखंड़ में गोल गप्पे खाने से 10 महिलाओं और 40 बच्चों के बीमार होने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार इन सभी ने सड़क किनारे एक रेहड़ी से गोल गप्पे खाए थे। इनमें से अनेकों की हालत गंभीर है। 

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

3 सप्ताह ago