Categories: भारत

Top 10 Morning News India 27 जनवरी 2024 की बड़ी ख़बरें

 

आईसीजे के फैसले को बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया अपमानजनक: अंतरराष्ट्रीय अदालत के फैसले के बाद इस्राइल ने अदालत की आलोचना की। इस्राइल ने फैसले को अपमानजनक बताया है। इस्राइल ने कमस खाई है कि देश की सुरक्षा के लिए जो भी आवश्यक है, वह किया जाएगा। 

 

शिंदे सरकार ने जारी किया मराठा आरक्षण का मसौदा अध्यादेश: महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन की मांग एक बार फिर बढ़ गई है। इस बीच शुक्रवार रात महाराष्ट्र सरकार आंदोलन प्रमुख मनोज जरांगे की मांगों के संबंध में एक मसौदा अध्यादेश ले आई है। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया गया हैं। 

 

फ्रांस के राष्ट्रपति पहुंचे निजामुद्दीन औलिया की दरगाह: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार रात को दिल्ली में दरगाह निज़ामुद्दीन औलिया पहुंचे। मैक्रों लगभग 700 साल पुरानी इस दरगाह पर रात 9.45 पर पहुंचे और वहां करीब आधा घंटा रुके। 

 

आजादी के बाद पहली बार कलियर शरीफ दरगाह पर फहराया तिरंगा: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने भारत माता की जय और मादरे वतन हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे नारों के बीच दरगाह पर तिरंगा फहराया। आजादी के बाद यह पहली बार हुआ। 

 

यह भी पढ़े: कचौड़ी-समोसा-जलेबी के लिए तरस जाएंगे सरकारी कर्मचारी, पढ़ें ये नया आदेश

 

पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास जंगल में लगी आग: आग कल शाम जिले के बालनोई और कृष्णागती सेक्टरों में लगी। इसके बाद सेना, स्थानीय लोगों और वन अधिकारियों को इस पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू करना पड़ा। कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया।

 

अखिलेश यादव ने कहा- दीदी को मनाना होगा: पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी ने (अकेले) लड़ने की बात कही है, इसलिए कांग्रेस को उन्हें मनाना चाहिए क्योंकि छोटे दलों को साथ लेकर चलना कांग्रेस की बड़ी जिम्मेदारी है। 

 

लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में AAP की तैयारियां शुरू: पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट में पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कहा कि रितिक गुप्ता को राज्य सोशल मीडिया समन्वयक नियुक्त किया गया है। राज्य सोशल मीडिया समन्वयक और 28 जिला सोशल मीडिया सचिवों की नियुक्ति कर दी।

 

लोकसभा चुनावों में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करेंगे केसीआर: केटीआर ने कहा, 'अगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को रोकना है तो लोगों को केसीआर, ममता या केजरीवाल (दिल्ली के मुख्यमंत्री) जैसे क्षेत्रीय नेताओं का समर्थन करना चाहिए क्योंकि कांग्रेस बीजेपी को नहीं रोक सकती। 

 

यह भी पढ़े: राजस्थान में कांग्रेस महिला नेत्री के साथ हुई अश्लील घटना, आप भी हो जाएं सावधान

 

मोदी आज एनसीसी पीएम रैली को करेंगे संबोधित: वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के विभिन्न हिस्सों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगी।

 

सियासी हलचल के बीच भाजपा ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक: बिहार में जारी सियासी उठक-पटक के बीच भाजपा ने लोकसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस नेता भी आज करेंगे मंथन। 

Aakash Agarawal

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago