Categories: भारत

TOP TEN – 11 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की मौत
  • गंगोत्री से लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाह‌न दबे मलबे में
  • दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर हल्के वाहनों की भी बंद हुई एंट्री
  • राजधानी दिल्ली में बारिश का कहर, बने बाढ़ जैसे हालात
  • नोरा फतेही करेंगी डांस रियलिटी शो को रेमो के साथ जज
  • लंबे समय के इंतजार के बाद इशांत शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • भारी बारिश ने मचाई आफत ली कई लोगों की जान
  • 2000 की नोट बिना किसी आईडी प्रूफ के बदले जाते रहेंगे
  • रोहित शर्मा की आलोचना पर बोले हरभजन सिंह कहा यह ठीक नहीं
  • बंगाल पंचायत चुनाव का परिणाम आज आएगा सामने

 

1. गाजियाबाद में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर बस और कार की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव अपने कब्जे में लिए तथा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

2. गंगोत्री धाम से मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री वापस लौट रहे थे। इस दौरान टेंपो ट्रैवलर और अन्य छोटे वाहन गंगोत्री के पास मलबे में दब गए। वाहन के मलबे में दबने से एक महिला के साथ ही चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 3 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में 6 घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

3. दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कावड़ यात्रा को देखते हुए नो एंट्री कर दी गई है। बड़े वाहनों पर पहले ही नो एंट्री लगा दी गई थी लेकिन अब छोटे वाहनों पर भी नो एंट्री लगा दी गई। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है। साथ ही कावड़ यात्रा को देखते हुए हाईवे पर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है। 11 जुलाई से 16 जुलाई तक ककडीपुर चेकपोस्ट से जनपद आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कावड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर भी प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है।

4. राजधानी दिल्ली में बरसात में आफत मचाई हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण खतरा बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दिल्ली में खतरा बढ़ता देख एलजी वीके सक्सेना ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने एलजीसी हालात पर रिपोर्ट भी मांगी है। मौसम विभाग की ओर से लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में बिगड़ते हालातों को देखते हुए लगातार बैठक का दौर भी जा रही है।

5. अमेज़न मिनी टीवी पर जल्द ही हिपहॉप डांस रियलिटी हिपहॉप इंडिया शो शुरू होने जा रहा है। इस रियलिटी शो को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ-साथ नोरा फतेही भी जज करेंगी। इस शो के अंदर दोनों मिलकर कि पॉप सेंसेशन को ढूंढेंगे। साथ ही दोनों इस दौरान अपने डांस का जलवा भी दिखाएंगे। 21 जुलाई को मिनी टीवी पर शो स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो को लेकर फैंस में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

6. भारतीय टीम के गेंदबाज इशांत शर्मा लंबे समय से टीम में वापसी के लिए प्रयास कर रहे थे। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार इशांत शर्मा को एक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इशांत शर्मा टेस्ट सीरीज में बतौर कमेंटेटर डेब्यू करने वाले हैं। इशांत शर्मा इस बार ज्ञान के साथ नहीं बल्कि माइक के साथ दिखेंगे। इशांत शर्मा इस दौरान ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओसिनेमा के लिए कमेंट्री करते हुए दिखेंगे। यह जानकारी खुद जिओ सिनेमा के द्वारा ट्वीट कर साझा की गई है।

7. राजधानी दिल्ली सहित हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बारिश लगातार आफत बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई राज्यों में निचले इलाके डूबने लगे हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई अलग-अलग घटनाएं भी सामने आई है। इन घटनाओं में अभी तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पंजाब और हरियाणा ने बाढ़ प्रभावित लोगों को रेस्क्यू करने के लिए आर्मी की मदद तक मांगी है। दिल्ली में यमुना नदी भी खतरे के निशान से ऊपर हो चुकी है ऐसे में दिल्ली में कभी भी बाढ़ आ सकती है।

8. सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी किया है इस आदेश के तहत 2000 के नोट बिना किसी आईडी प्रूफ के आगे भी ऐसे ही बदले जाते रहेंगे। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है। 2000 के नोट को बदलने के लिए आईडी प्रूफ को लेकर आरबीआई के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर दलील पेश करते हुए कहा कि यदि आप सब्जी वाली से सब्जी खरीदते समय 2000 का नोट देते हैं तो क्या वह आपसे भी प्रूफ मांगता है।

9. रोहित शर्मा को लेकर लीजेंडरी बैटल सुनील गावस्कर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि मुझे रोहित शर्मा से काफी सारी उम्मीदें थी लेकिन वह इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। रोहित की कप्तानी में भारत एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। जिसके कारण रोहित शर्मा को लेकर लगातार बयान जारी किए जा रहे हैं। रोहित शर्मा की आलोचना को लेकर पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा मुझे लगता है रोहित की आलोचना को लेकर लोग अब लिमिट क्रॉस कर रहे हैं।

10. पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया गया था। पश्चिम बंगाल चुनाव काफी चर्चाओं में रहा क्योंकि इस दौरान हिंसा अपने चरम पर थी। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान कई लोगों की जान भी चली गई। उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। वोटों की गिनती शुरू की जाएगी और लगभग शाम 4 बजे तक नतीजे आने की उम्मीद भी लगाई जा रही है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago