Categories: भारत

TOP TEN – 14 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

TOP TEN – 14 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

 

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले बीएसएफ ने की पाकिस्तान की साजिश को नाकाम
  • संजय राउत ने कहा प्रियंका गांधी की  पीएम मोदी के खिलाफ जीत तय
  • इंटरनेट सेवा को नूंह में फिर से किया बहाल
  • अमेरिका के जंगलों में लगी भीषण आग, 93 की मौत
  • गदर2 के सामने फीका पड़ा ओएमजी 2 का जलवा
  • T20 सीरीज गंवाने का हार्दिक पांड्या को नहीं है कोई गम
  • नहीं होगी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी, 50% कमीशन वाले ट्वीट पर मचा बवाल
  • सीबीआई करेगी मणिपुर हिंसा के मामलों में जांच
  • गदर ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर गदर, बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी फिल्म

 

1. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वही राज्य में व्यास नदी भी उफान पर है। लगातार हो रही बारिश के दौरान बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग लापता है। हिमाचल प्रदेश पर बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है बारिश के कारण दो घर सहित गोशाला तक बह गई। मौसम विभाग की ओर से आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

2. पठानकोट जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले की जा रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। बीएसएफ के जवानों ने सीमावर्ती सिंबल के पास पड़ने वाले क्षेत्र में सीमा बाढ़ के आगे एक पाकिस्तानी घुसपैठियों को गतिविधि करते हुए देखा जिसके बाद उसे चेतावनी दी जब वह नहीं रुका तो उसे मार गिराया।

3. देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले बयान बाजियां शुरू हो गई है। सभी दलों की ओर से अपनी अपनी रणनीति तैयार की जा रही है। इसी बीच शिवसेना उद्धव ठाकरे गुड की राज्यसभा सांसद संजय राउत का एक बयान सामने आया है। संजय ने कहा यदि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ती है तो उनकी जीत पक्की है। यदि व्यापार वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ती है तो उन्हें जनता का प्यार जरूर मिलेगा।

4. हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के चलते 6 लोगों की मौत हो गई थी वहीं इस हिंसा में कई लोग घायल भी हो गए। हिंसा के चलते इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई थी। एक बार फिर से इंटरनेट सेवा को बहाल कर दिया गया है। हालांकि इंटरनेट की स्पीड बहुत कम रखी गई है। 31 जुलाई को संप्रदायिक हिंसा ज्यादा भड़कने के बाद प्रशासन की ओर से इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद अब वापस से इंटरनेट सेवा को शुरू कर दिया गया है।

5. अमेरिका के हवाई राज्य में जंगलों में आग लगने के कारण 93 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि मरने वालों का आंकड़ा और आगे भी बढ़ सकता है। अमेरिका में पिछले 100 साल में सबसे भयानक इस आग को बताया जा रहा है। इस आग के कारण दो हजार से ज्यादा इमारत है जल चुकी है। अमेरिका के जंगलों में लगी आग के कारण 49.77 हजार करोड रुपए का नुकसान भी हुआ है। वही आग के चलते हर दिन 15000 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ रहा है।

6. बॉक्स ऑफिस पर इस साल दो फिल्मों के बीच सबसे बड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। गदर 2 और ओह माय गॉड 2 दोनों ही फिल्में रिलीज हो चुकी है। सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्म दोनों एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। हालांकि ओमजी 2 पर ग़दर 2 भारी पड़ रही है। गदर ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखी है। अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 को रिलीज करना भारी पड़ गया।

7. वेस्टइंडीज का दौरा भारतीय टीम के लिए निराशा के साथ खत्म हो चुका है। वेस्टइंडीज के दौरे पर 5 मैच खेले गए। t20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया 8 विकेट से हार गई। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 166 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसको गंवाने के बाद कप्तान हार्दिक पांडे का एक बयान सामने आया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। हार्दिक पांड्या ने कहा 10 ओवर के बाद ही हमारे हाथ से मैच फिसल गया था। मैं अपने बल्ले से खास योगदान नहीं दे पाया। हार्दिक पांड्या ने कहा कभी-कभी एक सीरीज हारने से फर्क नहीं पड़ता लेकिन अपने लक्ष्य के प्रति हमारा फोकस जरूर है।

8. मध्य प्रदेश में एक चिट्ठी को लेकर सियासत में भूचाल आया हुआ है। ठेकेदारों के संगठन ने 50 फ़ीसदी कमीशन अधिकारियों को दिए जाने का आरोप लगाया है। इस चिट्ठी के सामने आने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर भाजपा पर आरोप लगाए हैं। प्रियंका गांधी के इन आरोपों को भाजपा ने झूठा बताया है। साथ ही भाजपा ने प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआआर भी दर्ज करवा दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है हालांकि पुलिस को कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है।

9. मणिपुर हिंसा के मामलों की जांच अब सीबीआई करने वाली है। सीबीआई को मणिपुर हिंसा से जुड़े 9 मामले सौंप दिए गए हैं। जांच एजेंसी के पास आठ मामले थे। नो और मामले सीबीआई को दिए जाने के बाद सीबीआई के पास अब 17 मामले हो चुके हैं। सीबीआई महिलाओं के योन उत्पीड़न से जुड़े दो मामलों पर भी जांच कर रही है। मणिपुर हिंसा के दौरान 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर हिंसा में 6523 एफ आई आर दर्ज की गई है।

10. सनी देओल और अमीषा पटेल की गड्डी बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं रही बल्कि बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही है। 11 अगस्त को ग़दर 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही गदर ने गदर मचा दी। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को खूब पसंद आई। ग़दर 2 को दर्शकों का वही प्यार और उत्साह मिल रहा है जो आज से 21 साल पहले मिला था। फिल्म लगातार बंपर कमाई कर रही है। फिल्म की बुकिंग भी एडवांस चल रही है।

Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

3 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

3 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago