हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास–खास खबरों के साथ……
1. भाजपा की ओर से पहली सूची जारी की गई है भाजपा की ओर से बड़ा दांव खेला गया है। जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुकाबले में भाजपा ने मैदान में विजय बघेल को उतारा है। विजय बघेल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भतीजे हैं। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव में काका और भतीजा दोनों ही 3 बार आमने सामने हो चुके हैं। इन तीन बार हुए इस मुकाबले में एक बार जीत का सहरा विजय बघेल अपने सर पर बांध चुके हैं।
2. हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर लगातार जारी है। इसी कहर के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है शिलाई के रोनहाट में एक कार खाई में जाकर गिर गई। कार के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार कार में जब यह हादसा हुआ तब 3 लोग सवार थे। जिसके कारण तीनों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
3. हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से 23 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण अब तक 330 लोगों की जान जा चुकी है। बारिश लगातार अपना तांडव मचा रही है। बारिश के तांडव में कई लोगों की मौत हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण करोड़ों रुपए का नुकसान भी हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम विभाग लगातार भारी बारिश की चेतावनी भी जारी कर रहा है। इस बारिश का असर धार्मिक यात्राओं पर भी देखने को मिल रहा है।
4. लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदला गया है। इस बदलाव के पीछे पार्टी की बड़ी रणनीति बताई जा रही है। कांग्रेस की ओर से अजय राय को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके पीछे बताया जा रहा है कि पार्टी की ओर से स्वर्ण वोट बैंक को साधने की रणनीति तैयार की गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की ओर से कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं करना चाहती यही कारण है कि पार्टी ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।
5. नाइजीरिया में हेलीकॉप्टर की दुर्घटना सामने आई है। नाइजर राज्य में बचाव मिशन के दौरान के हादसा हुआ। मिशन के दौरान अमृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो दर्जन नाइजीरियाई सुरक्षाकर्मी मारे गए। शिरोरो क्षेत्र के चुकुबा गांव में डाकुओं द्वारा सैनिकों पर हमला किया गया है। असेंबली के कारण कई सैनिक घायल हो गए घायल सैनिकों को लेने के लिए सुरक्षा कर्मी हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे हेलीकॉप्टर के क्रेश हो जाने के कारण यह हादसा हो गया।
6. न्यूजीलैंड की टीम ने यूएई को पहले टी20 में 19 रन से हराकर मैच अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी यूएई 136 रन पर ही ढेर हो गई। संयुक्त अरब अमीरात में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था जो उसके लिए घातक साबित हुआ। कप्तान टीम साउदी और सीफर्ट के दमदार प्रदर्शन की बदौलत ही न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की।
7. ज्ञानवापी प्रकरण के बाद अब एक नया मामला सामने आया है। बांके बिहारी मंदिर को लेकर कानूनी सुनवाई शुरू हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से मथुरा में शाहपुर गांव में स्थित बांके बिहारी मंदिर के नाम पर दर्ज जमीन का अभिलेख बार-बार बदलने की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए सारे रिकॉर्ड मांगे हैं। इस मामले में एसडीएम, तहसीलदार तथा लेखपाल की गलती मानी गई है। बांके बिहारी मंदिर की जमीन को पहले कब्रिस्तान और उसके बाद में पुरानी आबादी के रूप में दर्ज कर दी गई है।
8. पहाड़ों में बढ़ता कंस्ट्रक्शन और घटाटावन क्षेत्र हिमालय की उम्र को घटा रहा है। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाएं 6 गुना बड़ी है। यही कारण है कि मानसून के दौरान भूस्खलन होने से कई लोगों की जान चली गई। 55 दिन के भीतर 113 बार भूस्खलन हुआ है। वहीं बारिश और लैंड स्लाइड से जुड़ी घटनाएं भी सामने आई है। इन घटनाओं में 330 लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण जल की निकासी के लिए व्यवस्था खत्म हो गई है यही कारण है कि बार-बार लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है।
9. कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 6.3 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के दौरान एक महिला की मौत भी हो गई। वही भूकंप की वजह से कोलंबिया की संसद की छत का स्टोन वर्क वाला हिस्सा भी टूट कर गिर गया है। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान संसद में कोई भी मौजूद नहीं था वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।
10. अक्षय कुमार की फिल्म ओ माय गॉड 2 की मुश्किल बढ़ती जा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद ही लगातार 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने का प्रयास कर रही है। फिल्म पूरी जी जान से मेहनत करते हुए 100 करोड़ क्लब की ओर आगे बढ़ रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। यही कारण है कि अक्षय कुमार की ओम माय गॉड 2 को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ओएमजी2 के सामने गदर2 सीना तान कर खड़ी है। जिसके कारण ओमजी 2 को बिजनेस करने में मुश्किलें पैदा हो रही है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…