हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास-खास खबरों के साथ…
1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुरू करेंगे अमेरिका का दौरा। भारत और अमेरिका के बीच कई अहम मुद्दों पर बैठक में की जाएगी चर्चा। इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी न्यूयार्क में 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के समारोह की अगुआई करेंगे। इसके बाद 22 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान दोनों देशों में अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर, हिन्द्र प्रशांत महासागर क्षेत्र और कई तरह के निवेश की भी बात हो सकती है।
2 आदिपुरुष फिल्म को लेकर हर ओर विवाद बढ़ता जा रहा है। फिर भी फिल्म के मेकर्स को इसका फायदा होता नजर आ रहा है। बैन की मांग के बीच भी आदिपुरुष ने 340 करोड़ का कारोबार किया है। इस बीच देश के कई हिस्सों में फिल्म के निर्माता ओम राउत और लेखक मनोज मुंतजिर के पुतले भी जलाए गए। जिसके बाद लेखक मनोज मुंतजिर की मांग पर उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।
3 बिपरजाॅय तूफान से तहस नहस हुए राजस्थान के 4 जिले। राजस्थान के बाड़मेर, सिरोही, पाली, जालोर में बने बाढ़ जैसे हालात। तूफान के कारण कोटा, भरतपुर, उदयपुर, सवाईमाधोपुर आदि जगहों पर दो दिन तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं देश में दिल्ली, बिहार, यूपी, एमपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल आदि जगहों पर अगले कुछ दिन तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
4 केरल की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग। केरल में पलक्कड़ स्थित कांजीकोड इंडस्ट्रियल एरिया में स्टील फैक्ट्री में लगी आग। आग में एक व्यक्ति की मौत और पांच लोग घायल होने की सूचना।
5 ओडिशा, पुरी में शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की तैयारियां। गृहमंत्री अमित शाह ने की मंगला आरती शुरुआत। दोपहर में शुरू होने जा रही है रथयात्रा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करेंगे यात्रा। देश विदेश से लाखों लोग हुए एकत्रित।
6 सेंसेक्स फिर टूटा 250 अंक। एफएमजीसी और बैंक शेयरों पर दबाव बढ़ा। जिसका असर एशिया के मार्केट पर देखने को मिल रहा है।
7 भारत और वियतनाम के रिश्तों को सुधारने के लिए सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम को एक युद्धपोत देने की घोषणा की है। चीन के साथ भारत के चल रहे विवाद के बीच में भारत की ओर से यह एक बड़ा ऐलान माना जा रहा है। भारत वियतनाम को आईएनएस कृपाण गिफ्ट के तौर पर देने जा रहा है।
8 सरकार को फर्जी बिल और फेक कंपनियों की ओर से लगाए गए एक बड़े फ्राॅड का पता चला है। जिसमें सरकार को करीब 30 हजार करोड़ का चूना लगाया गया है। इस फ्राॅड में नोएडा में पुलिस को 2660 फर्जी फर्म होने की सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार यह फ्राॅड 16 राज्यों में फैला हुआ है।
9 रक्षा मंत्रालय की ओर से पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलाॅजी कंपनी को 53 करोड़ का ऑर्डर दिया गया है। जिससे कंपनी के शेयरों में अचानक बड़ा उछाल आया है। निवेशकों की भारी भीड़ कंपनी के शेयर खरीदने के लिए देखी जा रही है। कंपनी के शेयरों में बीते पांच दिनों में ही आठ फीसदी की बढ़त आई है।
10 मणिपुर सीएम ने दी हिंसा रोकने की चेतावनी। मणिपुर में पिछले कई दिनों से कुकी और मैतई में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने वहां बने राहत कैंपों का भी दौरा किया। जहां उन्होंने हिंसा में शामिल समुदाय से शांति बनाने और हिंसा रोकने की अपील की।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…