Categories: भारत

TOP TEN 22 अप्रैल की मार्निंग न्यूज की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश-विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते है आज की इन खास-खास खबरों के साथ…

  • इफ्तार पार्टी से नाराज होकर हुआ था सेना की गाड़ी पर हमला
  • उमेश पाल हत्याकांड में शामिल गुड्डू मुस्लिम की तलाश में पुलिस पहुंची अड़ीसा
  • देश में फिर कोरोना के मरीज बढ़े। हर दिन हजारों मामले नए। 
  • बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 
  • आपको भी ईद मुबारक 
  • उत्तराखंड की चारधाम यात्रा हुई शुरू। गंगोत्री यमुनात्री के पट आज खुलेंगे। 
  • पटाखा फैक्ट्री में कोयला हुए 4 दोस्त। पांचवा चिल्लाता रहा बचाने के लिए। 
  • जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को सीबीआई का नोटिस। रिश्वत आॅफर होने का किया जा रहा है दावा।
  • गर्मी से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने जताई बारिश की आशंका।
  • चन्नई के शैतानो ने की कल की रात की अपने नाम

1 जम्मू कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को हुए अटैक में देश के पांच जवान शहीद हो गए थे और एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। ताजा जानकारी के अनुसार इस ट्रक में पुंछ के ही गांव में शाम का होने वाली इफ्तार पार्टी का सामान ले जाया जा रहा था। जिस इफ्तार पार्टी के आयोजन से नाराज होकर यह कदम आतंकियों ने उठाया है। 

2 उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस के लिए अब भी गुड्डू मुस्लिम एक अनसुलझा नाम है। जिसे ठूंठने की पुलिस पूरी कोशिश कर रही है। शुक्रवार को भी उसकी तलाश में उड़ीसा के बारगढ़ जिले में छापा मारा गया। जहां वो तो हाथ नहीं आया लेकिन उसका ड्राइवर और एक अन्य करीबी हाथ लग गया। 

3 भारत में कोरोना के मामलों में डराने वाली तेजी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो 24 घंटों में ही 12 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। देश में वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 67, 556 हो गई है। 

4 सलमान खान की नई फिल्म किसी का भाई किसी की जान भारत में 4500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। मगर अभी तक उस पर फैंस का कोई खास रिएक्शन नहीं देखा गया है। रिपोर्ट की माने तो यह फिल्म फुस्स हो गई है। टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान की किसी भी फिल्म पर फैंस का बड़ा रिएक्शन नहीं देखा गया है। इस बार बॉलीवुड और कॉलिवुड को साथ लेकर आने का यह प्लान भी फ्लॉप होता नजर आ रहा है।

5 आज मुस्लमानों का सबसे बड़ा दिन है। आज ईद है। आज के दिन छोटो को ईदी देते है, सेंवई बनाते है। दरअसल आज के दिन वा अपना महीने भर रखा रोजा खोलते है। आज ईद उल फित्र है, जो रमजान के महीने के पुरा होने पर मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि रमजान के महीने के अंत में कुरान पहली बार आई थी। साथ ही बद्र की लड़ई में पैगम्बर हजरत मुहम्मद ने जीत हासिल की थी। इसी जीत की खुशी में ईद उल फित्र मनाई जाती है। आज की ईद को मीठी ईद भी कहते है।

6 उत्तराखंड की चारधाम यात्रा आज अक्षय तृतीया पर शुरू हो गई। जिसमें अगले पांच दिनों तक तीर्थ यात्री केदारनाथ, यमुनात्री, गंगोत्री और बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। अभी तक 16 लाख से ज्यादा लोग अपना रजिस्टे्रशन यात्रा के लिए करवा चुके हैं।  

7 गुजराज के मोडासा में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। यह फैक्ट्री डूंगरपुर से करीब 75 किलोमीटर दूर है। जिसमें फंस कर डूंगरपुर के ही चार युवक जिंदा जल गए। वहीं उनके साथ का ही एक युवक सीढ़ी से उतरने के कारण बच गया। आग एक धमाके के साथ लगी। जिससे युवकों को बचने का मौका नहीं मिला। 

8 जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सतपाल मलिक को सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह पूछताछ इंश्योरेंस स्कैम में पूछताछ के लिए की जाएगी। जिसमें उन्हें 300 करोड़ की रिश्वत का आॅफर होने की बात कही गई है। 

9 मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार देश में गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पूर्वी मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली और एनसीआर में भी हल्की बारिश की संभावना है।  

10 चन्नई ने एक बार फिर आई.पी.एल में जीत हासिल की है। इस बार उनकी जीत सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन, 7 विकेट और 8 बॉल से हराने से हुई है। आपको बता दे की कप्तान धोनी बहुत खुश नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि वे चन्नई से मिलने वाले प्यार से खुश है। और इतना प्यार करने वाले लोगों के सामने खेलना अपने-आप में बहुत खुशी देता है।
 

Ambika Sharma

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago