Categories: भारत

TOP TEN – 25 अगस्त 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

 

  • पीएम मोदी जाएंगे इसरो मुख्यालय, चंद्रयान-3 में शामिल वैज्ञानिकों से करेंगे मुलाकात
  • गंगोत्री हाईवे हुआ बंद, 60 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क
  • उत्तराखंड सहित यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ फतेह की जिम्मेदारी कांग्रेस के नए महासचिवों पर
  • गेम चेंजर बहनों की सेना हुई तैयार, चुनाव में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका
  • डोनाल्ड ट्रंप गिरफ्तारी के 20 मिनट बाद आए जेल से बाहर
  • क्रिकेट की दुनिया को अब मिलेगा नया किंग
  • अफ्रीकी देशों से बोले पीएम मोदी कहा ग्लोबल साउथ सिर्फ राजनयिक शब्द नहीं
  • आलिया भट्ट झूम उठी नेशनल अवार्ड पाकर
  • लालू यादव की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

 

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद कर्नाटक के बेंगलुरु जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान 3 में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के कैलेंडर विक्रम को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका से संबोधित किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो पहुंचने के बाद वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगे।

2. भारी बारिश के कारण पर्वती क्षेत्र में सड़के अवरोध होने का सिलसिला अभी तक जारी है। गंगोत्री हाईवे तीसरे दिन भी बंद रहा। चमोली जिले के बद्रीनाथ हाईवे पर भी आवाजाही में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण रास्ते जाम हो रहे हैं। नजीबाबाद बुआखाल हाईवे पर लगातार हो रही बारिश के कारण बाधित है। हरिद्वार में भी भूस्खलन देखने को मिल रहा है जिसके कारण चंडी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं की आवाजाही को लेकर रोक लगा दी गई है।

 

यह भी पढ़े: चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों पर हुई पैसों की बारिश, राजस्थान के इस NRI ने की इतनी बड़ी घोषणा

 

3. भारत में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। कई इलाकों में लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के साथ हे झारखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में अगले सप्ताह तक हल्की बारिश देखने को मिलेगी। देश की राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी का आमजन को सामना करना पड़ा। दिल्ली का तापमान 39 डिग्री तक पहुंच चुका है। वही उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा बारिश के कारण लगातार भूस्खलन हो रहा है जिसके चलते यातायात बाधित हो गया है।

4. कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में चुनाव को देखते हुए कई बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में से 6 महासचिवों की छुट्टी कर दी गई है। नई घोषित कार्यकारिणी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए नए समीकरण को साधने का प्रयास किया गया है। दीपक बेज को चुनावी अभियान में उतारने की कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। दरअसल टिकट की दावेदारी को लेकर कांग्रेस की ओर से कुछ नेताओं की छुट्टी कर दी गई है अब महासचिवों के ऊपर जीत की पूरी दावेदारी रखी गई है। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मारकाना के आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने खारिज कर दिया है।

5. भाजपा की ओर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए गेम चेंजर बहनों की सेना तैयार की गई है। मातृशक्ति का भाजपा को अपार समर्थन मिल रहा है। भाजपा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बहनों के आशीर्वाद से जीत का इतिहास बनाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने महिला मोर्चा के चार संभागों की बैठक को संबोधित किया और कहा कि महिला शक्ति पर उन्हें पूरा भरोसा है। साथी पदाधिकारी से कहा कि भूत और मंडलों पर बहनों की सेवा को उतार कर महिलाओं के वोट अपने पक्ष में किया जाए।

6. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जॉर्जिया की जेल में गिरफ्तार किया गया। डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाए गए की 2020 के चुनाव परिणाम को पलटने के लिए उन्होंने साजिश की थी। जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया। डोनाल्ड ट्रंप को 200000 अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी अपने ऊपर लगे आरोपों में आत्मसमर्पण कर दिया था ‌ डोनाल्ड ट्रंप ने 2020 के चुनाव पलटने की योजना बनाई थी। डोनाल्ड ट्रंप को गिरफ्तार करने के 20 मिनट बाद ही छोड़ दिया गया।

7. एशिया कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सब की निगाहें एशिया कप पर टिकी हुई है। एशिया कप के लिए सभी टीमों ने जोरो-शोरो के साथ तैयारी पूरी कर ली है। एशिया कप की टीम में राहुल और श्रेयस अय्यर ने वापसी कर ली है। इस टूर्नामेंट में सभी की निगाहें शुभमन गिल पर टिकी हुई है। शुभमन गिल के खेलने का तरीका विराट कोहली की तरह ही माना जाता है यही कारण है कि उन्हें सब विराट कोहली का उत्तराधिकारी भी कहते हैं। विराट कोहली को भी लगता है कि गिल उनसे ज्यादा टैलेंटेड है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के बाद अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं।

 

 

यह भी पढ़े: अलवर में पानी के लिए मचा हाहाकार, पार्षद ने 'मोहब्ब्त की दुकान' से जोड़ा कनेक्शन

 

8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल साउथ के लिए नई दिल्ली की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत एजेंडा 2063 के तहत वैश्विक शक्ति बनने की अफ्रीका की यात्रा में उसका एक विश्वसनीय और करीबी भागीदार है। पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए आतंकवाद निरोध जलवायु कार्यवाही तथा साइबर सुरक्षा को सामान्य हितों के क्षेत्र के रूप में चिह्नित भी किया। दरअसल एजेंडा 2063 50 वर्षों के लिए आर्थिक विकास का खाका है। जो 2013 में लागू हुआ था।

9. आलिया भट्ट की खुशी इन दिनों सातवें आसमान पर है। हाल ही में आलिया भट्ट की दो सुपरहिट फिल्में भी रिलीज हुई है। आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। इसके साथी आलिया भट्ट ने हॉट ऑफ स्टोन के साथ हॉलीवुड में भी कदम रख दिया है। आलिया भट्ट ने पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया है। इस किताब को पाते हैं आलिया भट्ट खुशी से झूम उठे और उन्होंने अपनी कई तस्वीरें साझा की है।

 

यह भी पढ़े: बिजली कटौती पड़ सकती है गहलोत की कुर्सी पर भारी, बीजेपी ने कर दिया बड़ा खेला

 

10. अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई हैं। मगर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। चारा घोटाला मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव की जमानत को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। आज इस याचिका पर सुनवाई होगी। लालू यादव को झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी स्वास्थ्य खराब होने के कारण लालू यादव जेल से बाहर है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago