Categories: भारत

TOP TEN – 26 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • मानसून की पहली बारिश ने मचाई तबाही
  • ओडिशा के गंजाम में सड़क हादसा, 12 लोगों की मौत
  • लिव-इन पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
  • स्वीडन के मनोरंजन पार्क में रोलर कोस्टर उतरा पटरी से
  • विदेश यात्रा से लौटे पीएम मोदी ने की जेपी नड्‌डा से बातचित
  • दिल्ली-उत्तराखंड सहित कई राज्यों में जमकर बरसे मेघ
  • आदिपुरूष बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप
  • भारतीय महिला जोड़ी पहुंची टेबल-टेनिस WTT केंटेंडर के फाइनल में
  • पाकिस्तान के नवाज फिर बन सकेंगे पीएम
  • 425 करोड़ की मिलेगी गो फर्स्ट को फंडिंग

1. मानसून भीषण गर्मी के बाद दस्तक दे चुका हैं। बारिश के कारण कई स्थानों पर बाढ़ के हालात बन गए हैं। बरसात के कारण सड़क व यातायात बाधित हो गया। बारिश के कारण कई ट्रेनों का आवागमन बाधित हो रहा हैं। बरसात के कारण उत्तर प्रदेश में सात लोगों की मौत भी हो गई।

2. ओडिशा के गंजाम में भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बसों की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई साथ ही हादसे में 6 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के दो नाबालिग और चार महिलएं और छह पुरूष शामिल हैं। घायलों को बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया हैं। जहां घायलों का इलाज जारी हैं।

3. लिव-इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी दी हैं। दरअसल हाई कोर्ट ने लिव इन में रह रहे मुस्लिम युवक व हिंदु युवती के मामले में सुनवाई के दौरान लिव-इन पर टिप्प्णी की और कोर्ट ने मामले में राहत देने से इन्कार कर दिया। कोर्ट ने कहा कानून पारंपरिक रूप से विवाह के पक्ष में हैं। कोर्ट ने कहा सर्वोच्च न्यायालय भी अपने पारित निर्णयों में ऐसे रिश्तों को बढ़ावा नहीं देता।

4. स्वीडन के मनोरंजन पार्क में रोलर कोस्टर अचानक से पटरी से उतर गया। रोलर कोस्टर के पटरी से उतरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हेलीकॉप्टर से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विदेश यात्रा से भारत लौटने पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्‌डा से बातचित की। पीएम मोदी ने इस दौरान जेपी नड्‌डा से पूछा देश में क्या चल रहा हैं।

6. दिल्ली- उत्तराखंड सहित कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका हैं। दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश का दौर लगातार जारी हैं। दशकों में पहली बार ऐसा हुआ हैं जब दक्षिण और पश्चिम मानसून ने एक साथ दिल्ली और मुंबई में दस्तक दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक बारिश लगातार जारी रह सकती हैं।

7. प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरूष बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती जा रही हैं। फिल्म की कमाई लगातार घटती जा रही हैं। रिलीज होने के 10 दिन बाद भी अभी तक लागत तक नहीं निकाल पाई हैं। 100 करोड़ से ऊपर पर खुलने वाली फिल्म को अब सिनेमाघरों से आउट होने का डर सताने लगा हैं।

8. सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की भारतीय महिला युगल जोड़ी टेबल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफानल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने कोरियाई जोड़ी को 3-2 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई हैं। भारतीय जोड़ी का फाइनल मुकाबला जापान की जोड़ी से होगा।

9. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री लंदन से अपने मुल्क फिर से लौटकर आ गए हैं। पाकिस्तानी संसद ने कानून में बदलाव करते हुए न सिर्फ चुनाव लड़ने व जीतने पर प्रधानमंत्री बनने का प्रावधान किया हैं। इस कानून के तहत किसी भी सांसद को 5 साल से ज्यादा के लिए आयोग्य करार नहीं दिया जा सकता।

10. गो फर्स्ट एयरलाइन काफी समय से नकदी के संकट से जूझ रही हैं। गो फर्स्ट एयरलाइन को अब राहत मिलेगी दरअसल क्रेडिटर्स ने एयरलाइन को 425 करोड़ रूपए की फंडिंग को मंजूदी दे दी हैं। गो फर्स्ट की फ्लाइट्स 3 मई से बंद हैं। इस फंडिंग के बाद गो फर्स्ट फ्लाइट 22 विमानों के साथ ऑपरेट करने का प्लान बना रही हैं।  

Morning News India

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

2 weeks ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 weeks ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 months ago