Categories: भारत

TOP TEN – 27 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • पीएम मोदी दिखाएंगे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
  • मानसून की बारिश में भीगेंगे कई राज्य
  • सुरक्षाबलों से आतंकवादी की कुलगाम में मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर
  • कितनी बदली पेट्रोल और डीजल की कीमत
  • अमेरिका फिर दहल उठा गोलीबारी से
  • 250 रुपए ने पलट दी पी टी उषा की दुनिया 
  • नए आतंकी संगठन किए पाकिस्तान ने घाटी में खड़े
  • यूपी पुलिस ने मार गिराया मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी बदमाश
  • स्त्री फिल्म के हिट होने के बाद अब स्त्री 2 की शूटिंग हुई शुरू
  • हथियार बन रही मणिपुर हिंसा में चीन की बाइक

 

1.रानी कमलपति स्टेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस भपाल-इंदौर, रांची-पटना, भोपाल- जबलपुर, धारवाड़- बेंगलुरू के साथ ही गोवा मुंबई के बीच चलाई जाएगी। वंदे भारत बिहार और झारखंड को पहली बार प्राप्त होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

2. देश के 80 प्रतिशत हिस्सों में मानसून पहुंच चुका हैं। मानसून की बारिश में कई राज्य भीगेंगे। 1961 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब दिल्ली और मुंबई में मानसून एक साथ पहुंचा हैं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून गुजरात, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा के साथ ही पश्चिम हिमाचल के क्षेत्रों में पहुंच गया हैं। मौसम विभाग ने पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया हैं।

3. जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों एवं आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढ़ेर हो गया। वहीं जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी इसमें जख्मी हो गया। जख्मी हुए जवान का अस्पताल में इलाज जारी है। सेना की ओर से लगातार आतंकियों का सफाया करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

4. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम जारी किए गए हैं। तेल कंपनियों ने आमजन को राहत प्रदान करते हुऐ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव की बात की जाए तो 2022 में दोनों की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था। कच्चे तेल की कीमत $75 के आसपास बनी हुई है।

5. अमेरिका एक बार फिर से लगातार हो रही गोलीबारी से दहल उठा। अमेरिका के मेसौरी एवेन्यू के पास एक इलाके में गोलीबारी की घटना सामने आई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया हैं।

6. पी टी उषा भारत की उड़न परी आज अपना 59 वां जन्मदिन मना रही है। जिस जिंदगी में संघर्ष नहीं वह जीवन जीवन नहीं। इसी बात को साकार करते हुए पीटी उषा ने अपनी जिंदगी में कदम आगे बढ़ाएं। पीटी उषा को 250 रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिला करते थे और इन्हीं 250 रुपए ने पीटी ऊषा की पूरी जिंदगी बदल कर रख दी। पीटी उषा लाइमलाइट में जब आई जब वह 12 साल की थी।

7. जम्मू कश्मीर में एनआईए ने 12 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। छापेमारी करते हुए एनआईए ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। साथी मोबाइल फोन सिम कार्ड सहित वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी एनआईए ने जप्त किए हैं। पाकिस्तान ने घाटी में अलग-अलग जगहों पर आतंकी संगठन खड़े कर दिए हैं। इंटरनेट के जरिए आतंकवादी संगठन में  भर्ती की जा रही हैं।

8. एसटीएफ लखनऊ के द्वारा मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया गया। दरअसल यह बदमाश और कोई नहीं गुफरान था जिस पर सवा लाख का इनाम रखा गया था। पुलिस को बदमाश के पास एक मोटरसाइकिल और दो प्रतिबंधित असलहे बरामद हुई है‌। पुलिस ने बदमाश को कादीपुर पुल के पास घेर लिया और उसके बाद मुठभेड़ में बदमाश को ढ़ेर कर दिया।

9. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 2018 में स्त्री फिल्म आई थी। स्त्री फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और फिल्म हिट साबित हुई। फिल्म के मेकर्स ने इसका दूसरा पाठ लाने की तैयारी शुरू कर दी है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 की शूटिंग शुरू कर दी हैं इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। स्त्री 2 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

10. मणिपुर में लगातार कुकी और मैतेई समुदाय के बीच 3 मई से झड़प चल रही हैं। इस हिंसा के बीच में चाइनीज केनबो बाइक हथियार का काम कर रही है। मणिपुर हिंसा में 50 प्रतिशत से ज्यादा इस बाइक का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि इस बाइक को भारत में बैन किया हुआ है उसके बावजूद भी मणिपुर हिंसा में यह सबसे बड़ा हथियार बनी हुई है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 सप्ताह ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 सप्ताह ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

3 सप्ताह ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

3 सप्ताह ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

3 सप्ताह ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

4 सप्ताह ago