हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खास–खास खबरों के साथ……
1. देश में मानसून के कारण लगातार बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की ओर से लगातार हो रही बारिश के कारण कई हिस्सों में ऑरेंज तथा येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अलसुबह से ही दिल्ली एनसीआर यूपी और राजस्थान में काले बादल छाए रहे। वही बात अगर उत्तराखंड की की जाए तो उत्तराखंड में लगातार बारिश अपना कहर ढा रही हैं।
2. यूक्रेन के 2 शहरों पर रूस ने मिसाइल से हमला कर दिया है। यह हमला यूक्रेन के क्रेमेनचुक और क्रोमटोस्क्र पर किया गया है। मिसाइल से किए गए इस हमले में 1 बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई है। हमले में 42 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
3. देश में मानसून की दस्तक के बाद झमाझम बारिश का दौर जारी है। वही सब्जियों के भाव भी आसमान छू रहे। टमाटर अब तक शतक जड़ चुका है। बाजार विशेषज्ञ ने कहा कि इस बार टमाटर हर साल की तुलना में कम बोए गए हैं। मानसूनी बारिश के कारण भी कई फसलें सूख गई हैं। टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार अब टोमेटो ग्रांड चैलेंज शुरू करने जा रही है।
4. रैपिडएक्स जुलाई के पहले हफ्ते में ही रफ्तार भरने के लिए तैयार हैं। रैपिडएक्स साहिबाबाद से दुहाई के बीच में रफ्तार भरेगी। दोनों के बीच 17 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। केंद्र सरकार के मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की ओर से इसके संचालन को लेकर स्वीकृति दे दी गई है। इसकी स्वीकृति के बाद अब जल्द ही इसके उद्घाटन की तारीख भी तय कर दी जाएगी।
5. ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स का निधन हो गया है। ब्रिटिश अभिनेता जूलियन सैंड्स ने 65 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। अभिनेता पिछले 5 महीने से लापता था। लॉस एंजेलिस के पास पहाड़ों में मानव अवशेष देखे गए थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और शव की पुष्टि की।
6. ओडिशा के क्योंझर में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बारातियों को कुचल दिया। देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दूल्हे का भतीजा भी शामिल था जिसकी मौत हो गई है। हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है वही 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
7. फिल्म आदिपुरुष ने जब से बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है तब से विवादों में चल रही है। इस फिल्म को लेकर अधिवक्ता कुलदीप तिवारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए आदिपुरुष पर नाराजगी जताई है। साथ ही फिल्म को लेकर कोर्ट ने मेकर्स को फटकार भी लगाई है। कोर्ट ने फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को नोटिस जारी किया है।
8. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को लेकर शेड्यूल जारी हो चुका है। अब ऐसे में आईसीसी वर्ल्ड कप को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने एक भविष्यवाणी कर दी है। वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि इस बार फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हो सकता है। इसके साथ ही वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी बना सकते हैं।
9. बारिश लगातार अपना कहर बरपा रही है। देश के सभी राज्यों में लगभग मानसून सक्रिय हो चुका है। 24 घंटे में 18 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। बारिश के कारण अभी तक 33 लोगों की मौत भी हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश, मुंबई, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी बरसात के कारण लोगों की जान गई है। मौसम विभाग लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है साथ ही साथ लोगों से सुरक्षित रहने की अपील भी।
10. मणिपुर में दो समुदायों के बीच हिंसा लगातार जारी है। इस हिंसा के कारण कई सरकारी कर्मचारी ऑफिस नहीं जा पा रहे। बिना किसी सूचना के सरकारी कर्मचारी कार्यालय से नदारद है। ऐसे में मणिपुर सरकार इन कर्मचारियों के लिए नया नियम लागू करने जा रही है। सरकार नो वर्क नो पे नियम जल्द ही लागू करने जा रही है। हालांकि कर्मचारी मौजूदा स्थिति के कारण कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…