Categories: भारत

TOP TEN – 30 जून 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • माफियाओं की संपत्ति जाएगी सरकारी खजाने में
  • दिल्ली-एनसीआर सहित गुजरात पर छाए काले बादल
  • नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में इतिहास रचने को तैयार
  • सशस्त्र संघर्ष के प्रभाव से जुड़ी रिपोर्ट से संयुक्त राष्ट्र ने हटाया बच्चों का नाम
  • अमरनाथ यात्रा होगी 1 जुलाई से शुरू
  • बंगाल में भाजपा करेगी एक सीट पर खेला!
  • राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा पर हिमंत बिस्वा ने कसा तंज
  • रूसी राष्ट्रपति पुतिन हुए मेक इन इंडिया पर फिदा
  • कार्तिक-कियारा की फिल्म सत्यप्रेम की कथा का दिखा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
  • बद्रीनाथ हाईवे हुआ भारी बारिश के कारण ब्लॉक

 

1. प्रयागराज में अतीक अहमद सहित 10 से ज्यादा माफियाओं की करोड़ों की संपत्ति अब सरकार के खजाने में जाएगी। 500 करोड़ की संपत्ति में साढ़े तीन अरब रुपए की अचल संपत्ति अतीक अहमद की है। माफियाओं को अब खुद के पैसों से खरीदी गई संपत्ति का ब्यौरा कोर्ट में देना होगा। यदि माफियाओं द्वारा अपनी संपत्ति का ब्यौरा कोर्ट में नहीं दिया गया तो यह संपत्ति राज्य सरकार के पक्ष में चली जाएगी।

2. दिल्ली-एनसीआर सहित गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रहा है। दिल्ली यूपी एमपी और गुजरात में काले बादल छाए रहे। लगातार हो रही बरसात ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है। मौसम विभाग ने 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने के आसार जताए है। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार देश के पश्चिमी तट पर तेज हवाएं भी चल सकती है।

3. डायमंड लीग के लुसाने चरण में भाग लेने के लिए भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा पूरी तरीके से तैयार है। नीरज चोपड़ा पिछले महीने चोट लगने के कारण खेल से दूरी बनाए हुए थे। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले डायमंड लीग के दोहा में गोल्ड मेडल जीता था। नीरज चोपड़ा के साथ-साथ श्रीशंकर भी चुनौती पेश करने जा रहे हैं। नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग जीतने के बाद से ही शीर्ष पर बने हुए हैं।

4. संयुक्त राष्ट्र की ओर से भारत को एक राहत मिली है। बच्चों पर सशस्त्र संघर्ष के प्रभाव को लेकर 13 साल बाद 2023 की वार्षिक रिपोर्ट से यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत का नाम हटा दिया है। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान, नाइजीरिया कैमरुन के साथ ही भारत का नाम भी शामिल हैं। भारत सरकार की ओर से बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहतर उपाय किए गए थे उसी का नतीजा है कि आज इस रिपोर्ट से भारत का नाम हट चुका है।

5. वार्षिक अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने जा रही है। 1 जुलाई से शुरू होने जा रही यह यात्रा 62 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा के लिए अलग-अलग स्थानों से भक्त जम्मू पहुंचने लगे हैं। इस यात्रा में शामिल होने के लिए तत्काल पंजीकरण की व्यवस्था भी की गई है। 62 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

6. राज्यसभा की 10 सीटों पर मतदान होने जा रहा है। 24 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्यसभा की इन 10 सीटों में 6 सीटें पश्चिम बंगाल की है जबकि तीन सीटें गुजरात और एक गोवा की है। राज्यसभा की सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा बंगाल की एक सीट पर खेला कर सकती है। बंगाल की एक सीट पर भाजपा अपना खाता खोलने के साथ ही ममता बनर्जी को झटका दे सकती है।

7. राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसते हुए कहा राहुल गांधी की इस यात्रा से तनावपूर्ण स्थिति का कोई समाधान नहीं निकलेगा। यहां तक की हिमंत ने राहुल गांधी की यात्रा को मीडिया ड्रामा बता दिया है। राहुल गांधी को सड़क मार्ग से होते हुए जाने पर रोक दिया गया है। पुलिस ने राहुल गांधी को हिंसा का अंदेशा बताते हुए रोका है।

8. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया मिशन की जमकर तारीफ की है। मेक इन इंडिया पर फिदा होते हुए पुतिन ने कहा इससे देश की अर्थव्यवस्था पर बेहतरीन असर देखने को मिल रहा है। पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें रूस का दोस्त भी बताया। पुतिन ने कहा भारत ने एक शानदार मिसाल पेश की है।

9. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्य प्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। फिल्म को पब्लिक की ओर से पॉजिटिव रिव्यू भी मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की है लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी कर सकती है।

10. लगातार हो रही भारी बारिश ने आफत मचाई हुई है। उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो गया जिसके कारण बदरीनाथ हाईवे पूरी तरीके से ब्लॉक हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण नरसिंहपुर और उमरिया समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। रास्ता ब्लॉक होने के कारण आवाजाही में खासा परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago