Categories: भारत

TOP TEN – 4 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • खालिस्तानी समर्थकों ने लगाई सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग
  • बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा हरिद्वार
  • अमेरिका में फायरिंग से हुई चार लोगों की मौत
  • चाचा भतीजे में एक बार फिर एनसीपी पर कब्जे को लेकर छिड़ी जंग
  • बरसात के बाद राजधानी में धूप ने दिखाए तेवर
  • जी ले जरा फिल्में में आलिया भट्ट के साथ यह एक्टर्स आ सकती है नजर
  • पांच राज्यों में भाजपा बदल सकती है अध्यक्ष
  • मणिपुर में हिंसा जारी, 4 लोगों की हुई मौत
  • भारत बना पाएगा डब्ल्यूटीसी फाइनल में हैट्रिक
  • एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि

 

1. सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में खालिस्तानी समर्थकों ने आग लगा दी। बड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग के दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग से किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है। इस घटना के बाद अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से कड़ी निंदा की गई है। सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर यह दूसरा हमला हुआ है।

2. सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। सावन के पवित्र महीने में कावड़ यात्रा हरिद्वार पहुंचने लगी है। हरिद्वार भोले के जयकारों से गूंजने लगा है। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के लिए 8 जुलाई से यातायात नियम लागू कर दिए जाएंगे। यातायात विभाग की ओर से भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कावड़ियों को मध्य नजर रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

3. अमेरिका के फिलाडेल्फिया गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोलीबारी कि इस घटना से 4 लोगों की मौत हो गई वहीं अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस पूरे मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

4. एनसीपी पर कब्जे को लेकर चाचा भतीजे में एक बार फिर से जंग छिड़ गई है। अजित पवार एवं शरद पवार दोनों ही पार्टी पर अपना दावा कर रहे हैं। शरद पवार ने अपनी बेटी की मांग पर प्रफुल पटेल पार्टी महासचिव कोषाध्यक्ष सुनील तटकरे को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अजित पवार ने महाराष्ट्र अध्यक्ष जयंत पाटील को हटाकर सुनील तत्कारे को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

5. मानसून की बरसात लगातार जारी है। राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बरसात के बाद धूप अपना तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है। तेज धूप के कारण उमस व मौसम चिपचिपा रहा। धूप के कारण आमजन को खासा परेशान भी होना पड़ा। वहीं मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। यूपी सहित आसपास के इलाकों में झमाझम बरसात का दौर भी जारी रहा।

6. फरहान अख्तर की जी ले जरा फिल्म से कैटरीना कैफ एवं प्रियंका चोपड़ा ने दूरी बना ली है। इस फिल्म का ऐलान 2021 में किया गया था। आलिया भट्ट प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ को कास्ट किया गया था। कैटरीना और प्रियंका की दूरी बनाने के बाद अब अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी का नाम सामने आ रहा है। आलिया के साथ इस फिल्म में अब अनुष्का और कियारा नजर आ सकती है।

7. झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पंजाब में अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर सकते हैं। पंजाब के पार्टी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पहले ही अपना इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि अभी तक इस बात पर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। राजस्थान के साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा अपनी टीम मजबूत करने में लगी है।

8. मणिपुर में दो समुदाय के बीच हुई हिंसा लगातार जारी है। इसमें कई लोगों की जान भी चली गई। मणिपुर हिंसा के चलते 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई वही एक का सर काट दिया गया। मुख्यमंत्री एन बीरेन ने क्षेत्र में दौरा कर हालातों का जायजा लिया। इस पूरे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से हिंसा को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट मांगी है। मणिपुर में 3 मई को शुरू हुई हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

9. द एशेज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हो चुकी है। भारत की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत 12 जुलाई से करेगा। चैंपियनशिप के 2 एडिशन में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची है। क्या भारतीय टीम इस साल भी हैट्रिक लगा सकेगी। फैंस के मन में लगातार सवाल उठ रहा है क्या भारतीय टीम इस सीजन के फाइनल मुकाबले में भी अपनी जगह बना पाएगी।

10. तेल वितरण कंपनियों की ओर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि की गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 7 रूपए बढ़ गए हैं। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के दाम अब 1773 रुपए के बजाय 1780 रूपए चुकाने होंगे। जून महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 82रूपए और मई में 172  की कटौती की गई थी। हालांकि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की किमत में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago