Categories: भारत

TOP TEN – 5 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • राजौरी में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
  • समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर कई दलों ने किया समर्थन
  • यूपी सहित कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, अब तक 11 की मौत
  • दक्षिण कैलिफोर्निया में उड़ान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की हुई मौत
  • शाहरुख खान हुए शूटिंग के दौरान घायल
  • एसएएफएफ चैंपियनशिप जीती भारत ने 9वीं बार
  • कार्तिक कियारा की फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार
  • बद्रीनाथ नेशनल हाईवे फिर हुआ बंद
  • दिलवालों की दिल्ली बन रही है हैवानों की दिल्ली
  • वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले टॉपलिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

 

1. जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजूरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज और एसोसिएटेड अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

2. समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर विपक्ष बैकफुट पर जाता हुआ नजर आ रहा है। समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर कई दलों ने समर्थन दे दिया है। वहीं कांग्रेस लगातार इसका विरोध कर रही है। इस बिल को लेकर विपक्षी दलों की बैठक आयोजित की गई थी हालांकि इस बैठक में बीआरएस और बसपा को नहीं बुलाया गया था। विपक्षी दल की बैठक में इस बिल का हल ढूंढने की कोशिश की गई थी।

3. मौसम विभाग की ओर से लगातार भारी बारिश की चेतावनी जारी की जा रही है। पूर्वी यूपी के जिलों में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल में 24 घंटों के भीतर आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा वहीं कई जिलों पर बादल छाए रहेंगे। धूप की लुकाछिपी के बीच लोगों को गर्मी व उमस का सामना भी करना पड़ सकता है।

4. दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक विमान उड़ान भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग घायल हो गए। विमान में 4 लोग सवार थे विमान ने मुरिएटा में फ्रेंच वैली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

5. शाहरुख खान इन दिनों अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान घायल हो गए। हादसे में शाहरुख खान के चेहरे पर चोटें आई हैं। इस दौरान शाहरुख खान को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां माइनर सर्जरी की गई है। शाहरुख खान की हालत में सुधार होने के बाद शाहरुख खान को मुंबई लाया जाएगा।

6. साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप का खिताब भारत ने एक बार फिर अपने नाम कर लिया है। भारत ने कुवैत को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। भारत ने साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैंपियनशिप का खिताब 9वी बार अपने नाम किया है। भारत की टीम ने फाइनल के मुकाबले में कुवैत को 5-4 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। इस चैंपियनशिप में भारत का आगाज पाकिस्तान के साथ हुआ था। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर जीत अपने नाम की थी।

7. कार्तिक आर्यन एवं कियारा आडवाणी का जादू बॉक्स ऑफिस पर लगातार बरकरार है। कार्तिक व कियारा की फिल्म सत्य प्रेम की कथा करोड़ों की कमाई कर रही है। भूल भुलैया टू में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। और अब सत्य प्रेम की कथा में भी दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है। फिल्म ने 29 जून को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी थी उसके बाद से ही लगातार फिल्म कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है।

8. बद्रीनाथ नेशनल हाईवे एक बार फिर से बंद हो गया है। उत्तराखंड में बारिश ने आफत मचाई हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर जाना किसी खतरे से खाली नहीं है। बारिश के कारण लगातार भूस्खलन से आवागमन प्रभावित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण छिनका में पहाड़ टूट गया जिसके कारण बद्रीनाथ नेशनल हाईवे एक बार फिर से बंद हो गया है। नेशनल हाईवे बंद होने के कारण चार धाम यात्रा प्रभावित हो रही है।

9. दिलवालों की दिल्ली कही जाने वाली दिल्ली हैवानों की दिल्ली बनती जा रही है‌।  दिल्ली में 8 वर्ष की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना ने दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी स्कूल से घर वापस लौट रही छात्रा के साथ आरोपित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिय था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

 

10. वनडे विश्व कप 2023 का सभी को बेसब्री से इंतजार हैं। भारत की मेजबानी में विश्व कप 2023 का आगात 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तानी इस बार रोहित शर्मा करेंगे। रोहित शर्मा इस बार शतक जढ़ते हैं तो क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ देंगे। वनडे विश्व कप में शतक जड़ने वालों की टॉप फाइव की लिस्ट में भारत के बल्लेबाजों का दबदबा है। रोहित शर्मा नंबर वन पर बने हुए सचिन तेंदुलकर भी उनके साथ हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने छह शतक जड़े हैं।

 

 

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago