Categories: भारत

TOP TEN – 9 जुलाई 2023 Morning News की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में  बता रहे हैं। जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते हैं आज की इन खासखास खबरों के साथ……

 

  • ऋषिकेश में दर्दनाक हादसे में हुए छह यात्री लापता
  • विपक्षी एकता पड़ी संकट में
  • दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों पर छाई रही काली घटा
  • सौरव गांगुली भड़के रोहित और कोहली को टी-20 से बाहर करने पर
  • कावड़ियों की भारी संख्या को देख दून हाईवे पर बाहरी वाहनों पर लगाई रोक
  • 72 हूरें में दिखाया गया है आतंकवाद का घिनौना सच
  • यूसीसी के विरोध पर सीएम धामी बोले नहीं होगा विरोध
  • 14,500 फिट की ऊंचाई पर लद्दाख में सेना ने की एक्सरसाइज
  • बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा, गई 15 लोगों की जान
  • मणिपुर हिंसा में पुलिस कमांडो के सिर पर मारी गोली

 

1. ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलसुबह सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में गिरने के कारण बाहर गंगा में समा गया। दरअसल हादसा तब हुआ जब पहाड़ी से एक पत्थर नीचे गिरा तब अचानक से वाहन चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया। इस हादसे में 6 लोग लापता हो गए वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

2. विपक्षी एकता संकट में आ चुकी है। इन दिनों महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और अजीत पवार के बीच लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है। अजित पवार ने बगावत कर अपने विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार से हाथ मिला लिया। जिसके बाद अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि अब शरद पवार अपनी पार्टी खड़ी करने की बात कर रहे हैं। लेकिन अभी भी कई वरिष्ठ नेता अजित पवार के साथ मिल चुके हैं। ऐसे में दोबारा पार्टी को खड़ा करना शरद पवार के लिए आसान नहीं होगा।

3. राजधानी दिल्ली में दूसरे दिन भी बारिश का दौर लगातार जारी है। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण आमजन को गर्मी से राहत भी मिल रही है। वही लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली की कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही एनसीआर दिल्ली सहित कई राज्यों में काली घटा भी छाई रही।

4. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल यह गुस्सा इसलिए था क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को वेस्टइंडीज के आगामी दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया है। सौरव गांगुली ने कहा कि अभी भी रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के पास टी-20 क्रिकेट बचा हुआ है। रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी-20 सीरीज से बाहर किया गया हालांकि दोनों ही खिलाड़ी वनडे और टेस्ट में भाग लेंगे। टी-20 क्रिकेट टीम का नेतृत्व हार्दिक पांड्या के द्वारा किया जाएगा।

5. दिल्ली दून हाईवे पर सिवाया टोल से गाजियाबाद तक कावड़ियों की भारी संख्या को देखते हुए यातायात को वन-वे कर दिया गया है। आज शाम 4 बजे के बाद में बाहरी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी जाएगी। हालांकि शहर की यातायात व्यवस्था में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार का बड़ी खतौली से नहर की पटरी होकर जा रहे हैं जिसके कारण हाइवे को बंद किया जा रहा है। मेरठ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को दिल्ली एक्सप्रेसवे से निकाला जा रहा है।

6. 72 हूरें फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हालांकि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। 72 हूरें फिल्म में आतंकवाद की कहानी को दर्शाया गया है। इतना विरोध होने के बाद भी आखिरकार फिल्म को टिकट विंडो पर एंट्री मिल ही गई। 72 हूरें फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चल पा रहा है। फिल्म रिलीज होने के साथ ही दम तोड़ती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म में जिहाद के नाम पर कत्ल  की कहानी को दिखाया गया है। स्पेल में बताया गया है किस तरीके से आतंकवाद की दुनिया में ब्रेनवाश कर के धकेला जाता है।

7. उत्तराखंड के लिए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। समान नागरिक संहिता कानून को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा विधि विशेषज्ञों के साथ आवश्यक विमर्श के बाद ही इस कानून को प्रदेश में लागू किया जाएगा। इस कानून को लागू करने में ज्यादा देरी भी नहीं की जाएगी। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में इस कानून का विरोध नहीं होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनता ने उन्हें इसी काम के लिए चुना है।

8. इंडियन आर्मी ने लद्दाख के न्यू मास सैन्य स्टेशन पर नए लड़ाकू टैंक सहित तोप को तैनात किया है। इसमें धनुष से लेकर एम 4 क्विक रिएक्शन फोर्स व्हीकल भी शामिल है। इसको लेकर सेना की ओर से 14,500 फिट की ऊंचाई पर एक्सरसाइज की गई। दरअसल भारत में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्वी लद्दाख में चीन से सटी सीमा पर यह सारे हथियार तैनात किए हैं। बॉर्डर पर सर्विलांस बढ़ाने के लिए सेना की ओर से यह अभ्यास किया गया है।

9. पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए मतदान किया गया। चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी थी। मतदान के दिन हुई हिंसा में 15 लोगों की मौत हो गई। उपद्रवियों ने कई जगह पर बैलेट पेपर तक फाड़ दिए तथा कई स्थानों पर बैलट बॉक्स को पानी में डाल दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस पूरी हिंसा पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इस हिंसा के दौरान आगजनी जैसी घटनाएं भी सामने आई है।

10. मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा लगातार जारी है। दोनों समुदाय के बीच चल रही है हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही। बिष्णुपुर जिले में तुरेल में उपद्रवियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस कमांडो के सिर पर गोली लग गई जिसके कारण कमांडो की मौत हो गई। दोनों समाजों की ओर से एक दूसरे पर जमकर गोलीबारी की गई इस गोलीबारी के कारण 3 लोगों की जान चली गई। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लगातार मणिपुर का दौरा किया जा रहा है उसके बावजूद भी इन घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।

Morning News India

Share
Published by
Morning News India

Recent Posts

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

2 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

2 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

2 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

2 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

2 महीना ago

सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान! धरातल पर लागू होगा जनजाति समाज का पेसा एक्ट

PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…

2 महीना ago