Categories: भारत

TOP TEN 19 अप्रैल मार्निंग न्यूज की ताजा खबरें

हर कोई सुबह के समय उठते ही देश के बारे में जानना चाहता है कि हमारे देश में आज क्या विशेष होने वाला है। देश-विदेश की इन्हीं ताजा खबरों की जानकारी के लिए हम आपको यहां उन सभी खबरों के बारे में बता रहे जिनसे आप अपडेट रह सके। तो सुबह की शुरुआत करते है आज की इन खास-खास खबरों के साथ…

  • शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन में दो माल गाड़ियों की भिड़ंत। एक लोको पायलट की मौत। 
  • अयोध्या में रामलला का होगा जलाभिषेक। देश विदेश की 156 नदियों से लाए जल लिया जाएगा काम में। 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी आज 19 अप्रैल को मना रहे हैं अपना जन्मदिन।
  • चीन के अस्पताल में आग, 29 लोगों की मौत। 
  • 11.04 करोड रुपए की कार्ति चिदंबरम की संपत्ति जब्त। ईडी ने लिया मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में एक्शन।
  • 14 रनों से सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियन्स ने दी शिकस्त।
  • एनसीईआरटी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सत्र 2023 24 से अपनी पाठ्य पुस्तकों से कुछ चैप्टर हटाए। 
  • अतीक के बेटे का नैनी जेल में हंगामा, दी धमकी।
  • देशभर में कोरोना के केस बढ़े। 10542 हुए नए केस बीते 24 घंटों में 38 प्रतिशत बढ़े केस।
  • एम.जी मोटर इंडिया अज अपनी इलेकट्रोनिक कार लॉन्च करने जा रही है

1  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर आज सुबह करीब 7.15 पर दो मालगाड़ियों में भिडंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। एक लोको पायलट की मौत भी हो गई और चार अन्य लोग घायल भी हो गए। रेलवे अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। 

2  अयोध्या नगरी में रामलला का 23 अप्रैल को 156 नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा। जहां भारत ही नहीं पाकिस्तान, चीन आदि देशों से लाया गया जल काम में लिया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम मनीराम दास छावनी सभागार में किया जाएगा। 

3  रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी देश की शान हैं। धीरूभाई अंबानी के बेटे मुकेश का जन्म 1957 में हुआ था। फोब्र्स की लिस्ट के अनुसार मुकेश अंबानी अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। कंपनी देश और दुनियां में काम में आने वाले कई जरूरी सामानों के व्यापार में अपना दबदबा रखती है। 

4  चीन की राजधानी बीजिंग के एक अस्पताल में मंगलवार को आग लग गई। जहां 29 लोगों की आग से मौत हो गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर और बेडशीट्स से लटककर जान बचाने का प्रयास किया। यह आग चेन्फेंग गवर्नमेंट केयर सेंटर में लगी। 

5  ईडी ने मंगलवार को कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम की 11.04 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया। कार्ति के खिलाफ प्रिवेंशन आॅफ मनी लाॅन्ड्रिग एक्ट के तहत एक प्रोविजनल आॅर्डर भी जारी किया गया है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे है। 
 
6  मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 14 रनों से मात दी। टाॅस हार जाने के कारण पहली बल्लेबाजी में मुंबई इंडियन्स ने अपना जोरदार हुनर दिखाया। बीस ओवर में 192 रन और पांच आउट पर उनकी बल्लेबाजी समाप्त हुई। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 19.5 ऑवर में 178 रन बना कर जीत हासिल करने की कोशिश की। रोहित शर्मा की कप्तानी ने अपना जलवा बिखेरते हुए आई.पी.एल. के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। 

7  एनसीईआरटी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सत्र 2023 24 से अपनी पाठ्य पुस्तकों से कुछ चैप्टर हटाए गए हैं। इन्हीं चैप्टर्स में गोधरा कांड, महात्मा गांधी से जुड़ी कुछ घटनाएं और मुगल इतिहास के कुछ अध्याय हटाए गए हैं। लेकिन राजस्थान के लाखों बच्चों की किताबों में अभी भी यह अध्याय बने रहेंगे।

8  अतीक अहमद के बेटे अली ने नैनी जेल में खूब हंगामा किया। रोते हुए उसने पिता और चाचा के हत्यारों से हिसाब चुकाने की बात भी कही। 

9  देशभर में कोरोना के केस फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दिन ही 10542 नए केस रिकार्ड किए गए। बीते 24 घंटों में 38 प्रतिशत बढ़े केस बढ़ना बताया जा रहा है। दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र में संक्रमण दर सबसे ज्यादा है। 

10  आज मोटर इंडिया अपनी कोमेट ई.वी. इलेक्ट्रॉनिक कार लांच करने जा रहा है। इसका अनाउंसमेंट उन्होंने  2 मार्च को ही कर दिया था। सुचना के मुताबिक यह कार टाटा टियागो को देगी टकर। इसकी किमत का खुलासा अभी तक हुआ नहीं है। मगर अंदाजा लगाया जा रहा है की यह कार एम.जी मोटर इंडिया की सबसे सस्ती
कारो में से एक है। इसकी किमत 10 लाख के आस-पास बताई जा रही है।

Ambika Sharma

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago