जयपुर। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। 17 नगर निगमों के मेयर, 199 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और 544 नगर पंचायतों के प्रमुख चुने गए। सभी 17 नगर निगमों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। लेकिन राज्य में एक वॉर्ड की सीट ऐसी भी रही जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यह सीट हॉट सीट है क्योंकि इस इलाके में माफिया अतीक अहमद का घर है।
अतीक अहमद के वॉर्ड से सपा प्रत्याशी की जीत
आपको बता दें कि अतीक अहमद के वॉर्ड से सपा प्रत्याशी की जीत हुई है। बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। प्रयागराज नगर निगम वार्ड 44 चकिया में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी जहां आरा ने 2057 वोट से जीत हासिल की है। अतीक अहमद का घर इसी वॉर्ड में आता है। रयागराज नगर निगम में इस बार 15,69,774 लोगों में से मात्र 4 लाख 94 हजार 471 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। इस लिहाज से देखा जाए तो महज 31.45 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। साल 2017 में भी प्रयागराज में सबसे कम मतदान हुआ था।
यूपी नगर निगम चुनाव 2023 रिजल्ट-
यूपी नगर निगम चुनावों में 17 सीटों पर चुनाव हुआ और सभी सीटों पर भाजपा की जीत हुई।
यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 रिजल्ट-
यूपी में कुल 199 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा 5,327 सदस्यों का चुनाव हुआ।
यूपी नगर निकाय चुनाव 2023 रिजल्ट-
उत्तर प्रदेश में कुल 544 नगर पंचायत अध्यक्षों और 7,178 सदस्यों का चुनाव हुआ।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…