Categories: भारत

Belthara Road : भारत के बाद अब हुआ अखंड भारत का ऐलान! पाकिस्तान समेत ये 2 देश भी होंगे शामिल

  • जनता की आवश्यकताओं पर नजर रखते हैं PM Modi
  • महिलाओं को शौच जाने के लिए करना पड़ता था रात का इंतजार
  • लोगों की समझ में आ रहा मोदी-योगी का सुशासन

 

जयपुर। Belthara Road News : इस समय पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम इंडिया हटाकर सिर्फ भारत रखने की बात पर चर्चा जोरों पर है। लेकिन इसी बीच एक और नया मुद्दा सामने आ गया है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। यह नया मुद्दा भाजपा नेता उत्पल राय ने छेड़ा है। उन्होंने अब अखंड भारत की बात कही है जिसमें पाकिस्तान समेत 2 और देश शामिल हैं। उत्पल राय ने कहा कि अखंड भारत में पाकिस्तान, भूटान और बांग्लादेश भी शामिल हैं। बेल्थरारोड में भाजपा नेता उत्पल राय ने कहा कि घोसी उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज करेगी। कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के सुशासन को जनता का समर्थन प्राप्त है। जहां अन्य पार्टियां चुनाव के समय तैयारी करती हैं। वहीं, भाजपा साल के 365 दिन तैयारियों में जुटी रहती है। भाजपा की तैयारियां व जनहित कार्यों के चलते घोसी में पार्टी जीत दर्ज करेगी।

 

यह भी पढ़ें : G20 Summit Delhi: रोटी-रोटी के लिए तरस रहे इस देश के लोग! लेकिन G20 में शिरकत करने आएगा दिल्ली

 

जनता की आवश्यकताओं पर नजर रखते हैं PM Modi
पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व इविवि के पूर्व छात्र नेता उत्पल राय (utpal rai) ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। इसलिए वह भारत व इंडिया के मुद्दे उछाल रही है। कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य के समय से देश का नाम भारत चला आ रहा है। कहा कि हम उस अखंड भारत की परिकल्पना करते हैं। जिसमें पाकिस्तान, बंगलादेश, भूटान आदि समाहित हैं। कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में एक शक्तिशाली देश बन चुका है। जो दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने की हैसियत रखता है। उनके नेतृत्व में भारत के वैज्ञानिक चंद्रमा व सूर्य तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। कहा कि देश के प्रधानमंत्री जनता की छोटी-छोटी आवश्यकताओं पर नजर रखते हैं।

 

यह भी पढ़ें : World Biggest Bank Loan Fraud: शख्स ने Airport बनाने के लिए बैंक से लिया 21 अरब का लोन, ऐसे हुआ सबसे बड़ा फ्रॉड

 

महिलाओं को शौच जाने के लिए करना पड़ता था रात का इंतजार
उन्होंने कहा कि 2014 में जब पीएम मोदी ने लाल किले से शौचालय निर्माण कार्य की बात कही थी, तो उनका विपक्षियों ने खूब मजाक उड़ाया था। परन्तु प्रधानमंत्री उन महिलाओं के दर्द को समझते थे। जब उन्हें शौच जाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी रात का इंतजार करना पड़ता था। जिस देश के प्रधानमंत्री का लोगों की छोटी से छोटी परेशानियों पर नजर हो। उसे हराना विपक्षी गठबंधन के वश की बात नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का चुनावी शंखनाद, 10 सितंबर को निवाई में, जानिए क्या है मायने

 

लोगों की समझ में आ रहा मोदी-योगी का सुशासन
उत्पल राय ने कहा कि मोदी व योगी का सुशासन लोगों की समझ में आ रहा है। कहा कि अभी हाल में नोएडा में मैं रात को एयरपोर्ट पर उतर कर अपने गंतव्य स्थान के लिए ओला बुक किया। ओला वाला मुझे ले जाने के लिए सहर्ष तैयार हो गया। जब मैंने पूछा कि एक अनजान आदमी को रात को लेकर जाने में तुम्हें भय नहीं लगता। तो उसका कहना था कि योगी सरकार के पहले हमने रात को सवारी ले जाना छोड़ दिया था। परन्तु प्रदेश की कानून व्यवस्था को देखते हुए उनका यह भय काफूर हो गया है। कहा कि भाजपा शासन में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता। सभी को आवास, शौचालय आदि के आवंटन को लेकर कोई भेदभाव का आरोप नहीं लगा। रेलवे से लेकर राजमार्गों का विकास तेजी से जारी है। देश व प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। इस दौरान आशीष जायसवाल, ए समद, विशाल जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

2 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago