Valentine Day Trip Ideas
Valentine Day Trip Ideas: वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए खास दिन है। इस दिन अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए सभी स्पेशल तैयारियां करते हैं। इसी स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने के लिए कपल्स पार्टी, गिफ्ट, लंच-डिनर या फिर घूमने का प्लान बनाते हैं। कुछ कपल्स 14 फरवरी को सेलिब्रेट करने के लिए विदेशों में ट्रिप भी प्लान करते हैं। Valentine Day week आने से पहले ही कई ट्रैवलर्स ट्यूर पैकेज प्लान करते हैं। जिसमें विदेशों में ट्रिप अपने बजट में प्लान की जा सकती है। यहां आप जान सकते हैं उन जगहों के बारे में जहां आप भी बजट में रहकर विदेशों की यात्रा का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। जिससे 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलने वाला यह वीक खास बन जाएगा।
यह भी पढ़े: Valentine Day पर गुपचुप रोमांस को जयपुर की बेस्ट जगह
विदेश की यात्रा करने से पहले वीजा की जरूरत सबसे पहले पड़ती है। जो काफी मुश्किल से मिलता है। वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं। जहां पर भारत से आने वाले पर्यटकों के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती है। यहां भारतीयों के लिए वीजा फ्री रखा गया है। यही नहीं यहां अन्य देशों के मुकाबले खर्चा भी कम होता है।
माॅरीशस
खूबसूरती और हरियाली से भरा माॅरीशस उन्हीं में से एक है। यह दुनिया में खूबसूरती के लिए फेमस है। भारत से आने वालों को यहां वीजा की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं हनीमून कपल्स के लिए भी यह जगह टाॅप पर रहती है।
यह भी पढ़े: Valentines Day Gifts Girls Favorite: वैलेंटाइन डे पर लड़कियों को क्या पसंद है? जानिए
बाली
बाली में घूमने के लिए काफी जगहें हैं। यही नहीं यहां 30 दिनों तक का फ्री वीजा ऑन अराइवल भी मिलता है। यह भी कपल्स के लिए रोमांटिक जगहों में से एक है।
थाईलैंड
थाईलैंड में भी घूमने के लिए 30 दिन का फ्री वीजा दिया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ाने के लिए यहां भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री दी गई है।
सेशेल्स
सेशेल्स अपनी सुंदरता के लिए दुनियाभर में फेमस है। यह दुनिया के खूबसूरत द्वीपों में से एक है। घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सेशेल्स बहुत अच्छी च्वाइस हो सकता है।
मालदीव
यह जगह यंग कपल्स के लिए फेवरेट स्पाॅट है। यहां वाॅटर एडवेंचर की बहुत सी जगहें हैं। इसलिए Valentine Day Trip Ideas एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह हाॅट प्लेस रहता है। मालदीव को एडवेंचर लवर प्लेस भी कहा जाता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…