जयपुर। आज के समय में सभी जगह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की चर्चा है। क्योंकि हर किसी का सपना इस लग्जरी ट्रेन में सफर करने का है। इंडियन रेलवे द्वारा मेक इन इंडिया पहल के तहत चलाई गई यह भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। यदि आपका भी मन वंदे भारत में यात्रा करने का है, तो हम आपको इस ट्रेन के सभी 10 रूटों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानना आपके लिए काफी जरूरी है।
1. नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन
यह ट्रेन दिल्ली वाराणसी रूट पर चलती है। यह ट्रेन आठ घंटे में कुल 771 किमी की दूरी तय करती है। यह ट्रेन कुल 5 दिन चलती है। नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलकर दोपहर 2 बजे वाराणसी पहुंचती है। इस ट्रेन में एसी चेयर कार का किराया 1,805 रु और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3,355 रूपए है।
आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में होगी पहली इंटरनेशनल समिट
2. नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर आप सभी दिन चलती है। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और दोपहर 2 बजे कटरा पहुंचती है और कटरा से दोपहर 3 बजे चलकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। इसके एसी चेयर कार के लिए 1,545 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,805 रुपये चुकाने होंगे।
देवेंद्र फडणवीस का कांग्रेस पर हमला कहा – राहुल गांधी भारत की राजनीतिक संस्कृति को दूषित कर रहे
3. वंदे भारत गांधी नगर-मुंबई
यह वंदे भारत एक्सप्रेस गांधीनगर से मुंबई तक चलती है। ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलती है। ट्रेन का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,420 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,630 रुपये है।
Morning News – आज पीएम मोदी का अंदाज कुछ अलग ही, न्यू लुक के साथ ऑपन जीप में एंजॉय की जंगल सफारी
4. नई दिल्ली-अंदौरा हिमाचल प्रदेश वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
यह ट्रेन नई दिल्ली से हिमाचल प्रदेश तक चलती है। ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 5ः50 बजे निकलकर सुबह 11 बजे अंब अंदौरा पहुंचती है। एसी चेयर कार का किराया 1,240 रुपये है जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,240 रुपये है।
Top 10 – 9 अप्रैल 2023 Morning News की ताज़ा खबरे
5. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
यह ट्रेन हावड़ा जंक्शन से सुबह 5.55 बजे निकलकर दोपहर 1.25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है। एसी चेयर कार के लिए टिकट का किराया 1,565 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,825 रुपये रखा गया है।
अपने मालिक को 40 करोड़ कमा कर देता है ये भैंसा, इस एक वजह से जीत चुका है 6 नेशनल अवॉर्ड
6. मैसूर – पुरची थलाइवर डॉ एमजीआर चेन्नई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
यह ट्रेन चेन्नई से मैसूर के बीच चलती है। बुधवार को छोड़कर यह सभी दिन चलती है। यह मैसूर से दोपहर 1.05 बजे निकलकर शाम 7.30 बजे चेन्नई पहुंचती है। ट्रेन का किराया एसी चेयर कार के लिए 1,365 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,485 रुपये है।
दिल्ली मेट्रो में सफर करने से पहले पढ़ लें ये नियम, नहीं तो मिल सकती है ये सजाएं
7. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
यह ट्रेन नागपुर से दोपहर 2.05 बजे चलकर बिलासपुर शाम 7.35 बजे पहुंचती है। ट्रेन का एसी चेयर कार का किराया 1,155 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का 2,065 रुपये है।
पहले भारतीय गर्वनर की चौथी पीढ़ी ने थामा बीजेपी का दामन, कांग्रेस पार्टी पर फिर टूटा पहाड़
8. मुंबई- शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
यह ट्रेन मुंबई सीएसएमटी- साईनगर शिरडी तक चलती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सभी दिन चलती है। यह सुबह 6.20 बजे मुंबई से निकलती है और 11.40 बजे अपने डेस्टिनेशन शिरडी पहुंचती है। टिकट की कीमत 1,000 रुपये से 2,000 रुपये के बीच है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…