जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी धौलपुर रैली के दौरान में वसुंधरा राजे सिंधिया की तारीफ की थी। उन्होंने कांग्रेस सरकार बचाने में सहयोग की बात भी कही थी। इसके बाद वसुंधरा राजे की जमकर खिल्ली उड़ी हुई। इससे नाराज राजे ने भी गहलोत पर पलटवार करते हुए ट्वीट करके जमकर निशाना साधा है। उन्होंने, कहा कि सीएम गहलोत अपनी हार को लेकर भयभीत हैं। राजस्थान की कांग्रेस में जमकर घमासान मचा हुआ है। विधायक सीएम गहलोत की नहीं सुन रहे हैं। इस कारण राहुल गांधी की नजर में आने के लिए गहलोत कुछ भी बोले जा रहे हैं।
गांधी परिवार से रिश्ते का खोला राज
भाजपा में गहलोत की ओर से वसुंधरा को लेकर दिए गए बयान को लेकर एक ओर हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन, अब इसके जवाब में वसुंधरा भी गहलोत को लेकर आक्रमक नजर आ रही है। उन्होंने ट्वीट करके गहलोत पर अपनी भड़ास निकाली है। उन्होंने कहा कि 'सच यह है कि गहलोत की अब गांधी परिवार नहीं सुन रहा है और नहीं गहलोत के विधायक। पायलट अलग से बगावती है। इसी के चलते गहलोत अपनी हार को लेकर भयभीत हो रहे हैं। जिसके कारण वे कुछ भी बोलते जा रहे हैं।
पीएम के नाम पर साधा निशाना
राजे ने ट्वीट करके गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ओर से पीएम मोदी पर की जाने वाली टिप्पणी अनावश्यक है। पीएम ने अपने कार्यकाल में जो विकास कार्य करवाए हैं। वे अभूतपूर्व है। ऐसे में मुख्यमंत्री होने के नाते गहलोत को खींजने की अपेक्षा पीएम मोदी का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या सीएम गहलोत को याद नहीं। कांग्रेस की वजह से देश की आधी आबादी शौचालय जैसी सुविधाओं से वंचित रही हैं। क्या कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर कई बार सत्ता हांसिल नहीं की?
गहलोत ने वसुंधरा के लिए ये कहा था
गहलोत ने धौलपुर में आयोजित अपनी सभा के दौरान वसुंधरा राजे की जमकर तारीफ की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे के सहयोग से ही उनकी सरकार बच पाई थी। सीएम गहलोत के इस बयान के बाद वसुंधरा राजे की जमकर किरकिरी हुई। इसको लेकर सचिन पायलट ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत को जमकर घेरा।
पायलट ने ऐसे घोरा
इसके बाद पायलट ने अशोक गहलोत पर सीधा आरोप लगाया कि उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, बल्कि वसुंधरा राजे है।इससे पहले भी आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गहलोत और वसुंधरा राजे की मिलीभगत को लेकर बड़े आरोप लगाए थे। वहीं पायलट ने भी गत 11 अप्रेल को अपने एक दिन के अनशन में यही मुद्दा उठाया था।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…