Categories: भारत

गंगोत्री से लौट रहे तीर्थयात्रियों के वाह‌न दबे मलबे में

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम से मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री वापस लौट रहे थे। इस दौरान टेंपो ट्रैवलर और अन्य छोटे वाहन गंगोत्री के पास मलबे में दब गए। वाहन के मलबे में दबने से एक महिला के साथ ही चार व्यक्तियों की मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब तक 3 शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में 6 घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन ने बताया की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। मलबे से लोगों को बाहर निकाला गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई हैँ। इसमें एक महिला भी शामिल हैं। वही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हैं। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसील भटवाड़ी, पुलिस चौकी प्रभारी भटवाड़ी, बीआरओ के अधिकारी सहित एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली।

घायलों को हादसे के 11 घंटे बाद में उपचार दिया गया। दरअसल घटना होने के 11 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद में रेस्क्यू शुरू किया गया। उत्तरकाशी जनपद में लगातार बारिश का दौर जारी हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूध्द है। जिसके कारण पुलिस व एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर नहीं पहुंच पाई। राजमार्ग को भटवाड़ी और गंगानानी के बीच सुचारू किया गया हैं। जिसके बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया हैं।

Morning News India

Recent Posts

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

1 महीना ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

4 महीना ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

4 महीना ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

4 महीना ago

जयपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा भिड़े अधिकारियों से

Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…

4 महीना ago

No Shop, No Staff, No Investment: Saumic Craft Business Model Explain

Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…

4 महीना ago