नई दिल्ली- कर्नाटक में से 224 सीटों पर मतदान जारी है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। बात पंजाब की करें तो पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर भी मतदान जारी है। वहीं यूपी की स्वार टांडा विधानसभी, छानबे विधानसभा, ओडिशा में झारसुगुड़ा तथा मेघालय के सोहियोंग विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। चुनावी घमासान के बीच जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनेगी। जहां एक और मतदान जारी है वहीं दुसरी और नेताओं द्वारा मतदातओं से मतदान करने की लगातार अपील की जारी है।
पंजाब की क्या है स्थिति
पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी तथा अकाली दल चारों ही पार्टीयों ने अपने अपने प्रत्याक्षी मैदान में उतारे हुए है। पंजाब में मतदान प्रकिया सुबह 8 बजे शुरू हो गई जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। कांग्रेस ने इस बार पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत को मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पूर्व विधायक सुशील पर भरोसा दिखाया है। भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह के बेटे इंदरबीर सिंह पर दाव खेला है। अकाली दल ने दो बार विधायक रहें सुखविंदर कुमार पर एक बार फिर से भरोसा जताया है।
यूपी विधानसभा पर चुनावी घमासान
यूपी की विधानसभा सीट पर सीधा मुकाबला है। सपा और अपना दल दोनों पार्टीयां आमने सामने है। यूपी में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया जो 6 बजे तक जारी रहेंगा। अपना दल के विधायक राहुल कोल के निधन होने के कारण छानबे विधानसभा पुर चुनाव करवाया जा रहा है। स्वार टांडा सीट की बात करें तो यहा 6 प्रत्याशियों की बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।
मेघालय और ओडिशा विधानसभा
मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। जिसको लेकर मतदान जारी है। एच डोनकुपर रॉय के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव करवाया जा रहा है। 6 प्रत्याशि इस सीट पर अपना भाग्य अजमा रहें है। वहीं ओडिशा के झारसुगुड़ा सीट पर 9 उम्मीदवार मैदन में उतरे हे। यहा त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। उपचुनवा के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…