Weather Update Today: देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में कड़ाके वाली सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली में सुबह-सुबह कोहरा छाया रहता है। मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के अंदर तमिलनाडु, केरल, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, मुजफ्फराबाद में बारिश होने की पूरी संभावना है।
आज यानी रविवार (17 दिसंबर) को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार (16 दिसंबर) को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है। आईएमडी ने 21 दिसंबर तक का मौसम अपडेट जारी किया है।
यह भी पढ़े: ससुराल वाले बने 'सुमन सैनी' के हत्यारे! 7 दिन बाद भी सो रही पुलिस
अपडेट के मुताबिक 21 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री राजधानी दिल्ली में रह सकता है। बीते 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-8°C दर्ज हुआ है। वही उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में 8-11°C दर्ज हुआ।
यह भी पढ़े: Top 10 Morning News India 17 दिसंबर 2023 की बड़ी ख़बरें
दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। 17 दिसंबर को कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए स्वास्थय अलर्ट जारी करते हए कहा है कि सावधानियां बरतें और आस-पास के लोगों को भी यह जानकारी शेयर करें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…