उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश का असर दिल्ली में दिखने लगा है। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि दिल्ली में यमुना नदी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। बुधवार को यमुना का जलस्तर डेंजर लेवल पार कर चुका है। आज तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए जलस्तर 207.55 मीटर तक पहुंच गया। इससे पहले 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था।
केजरीवाल ने बुलाई बैठक
इस जल प्रलय को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 बजे इमरजेंसी बैठक बुलाई है। दिल्ली सरकार ने मौसम विभाग द्वारा पहाड़ी राज्यों के लिए जारी की गई चेतावनी और यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है। केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी जलस्तर के बारे में अवगत कराते हुए पत्र लिखा। जिसमें केजरीवाल ने हथिनीकुंड से सीमित मात्रा में पानी छोड़ने की बात कही है, ताकि यमुना का जलस्तर और न बढ़े।
दिल्ली में पॉलिथीन में मिले महिला के शव के टुकड़े, कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा
दिल्ली के कुछ जगह पर यमुना अपनी तटबंधों को तोड़कर पार सकती है। इसलिए जहां पर भी ऐसा खतरा है वहां पर दिल्ली सरकार के सिंचाई नियंत्रण विभाग तटबंधों को मजबूत करने का काम कर रहा है। दिल्ली प्रशासन ने भी यमुना के जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगर बारिश का दौर इसी तरह जारी रहा तो कुछ दिनों में दिल्ली में यमुना का जलस्तर और ऊपर जा सकता है।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…