Jaipur Tajia 2024: गुलाबी शहर जयपुर अपनी समृद्ध भवन निर्माण-परंपरा, सरस-संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता है। जयपुर के त्रिपोलिया बाजार स्थित त्रिपोलिया गेट पर 200 साल पुराना सोना-चांदी से बना ताजिया है, जो राजा-महाराजाओं द्वारा बनवाया गया था। इस ताजिये में 10 किलो सोना और करीब डेढ़ मण चांदी का इस्तेमाल किया गया है। राजा-महाराजाओं की मन्नत पूरी होने पर इस ताजिया को बनवाया गया था।
इमाम हुसैन की याद में मनाया जाने वाला यह पर्व ‘मोहर्रम’ के नाम से जाना जाता है। इस दिन कर्बला में इमाम हुसैन की शहादत (Imam Hussain Martyrdom) की याद में ताजिये को दफन किया जाता है। ताजिया इमाम हुसैन के श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक विश्वास का प्रतीक है।
जयपुर के त्रिपोलिया गेट (Tripolia Gate Jaipur) पर स्तिथ यह ताजिया ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है। साथ ही हमारी सांस्कृतिक धरोहर का एक अहम हिस्सा है। प्रतिवर्ष मोहर्रम के अवसर पर सोना-चांदी से बने इस ताजिये को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग इकठ्ठा होते है।
यह भी पढ़े: जयपुर में दुबई का बुर्ज खलीफा देखिए, Jaipur में Dubai मेला यहां भरता है
आज देशभर में 17 जुलाई 2024 बुधवार को मोहर्रम मनाया जाएगा, जो शिया मुसलमानों को कर्बला की लड़ाई की दुखद घटनाओं को याद करने का एक अवसर प्रदान करेगा। 10 अक्टूबर, 680 ईस्वी (61 हिजरी में मुहर्रम की 10 तारीख) को लड़ी गई कर्बला की लड़ाई इस्लामी इतिहास में बेहद महत्वपूर्ण है।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…