8 March Women Day 2024
जयपुर। 8 March Women Day 2024 पूरी दुनिया में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर ऐसी महिलाओं को भी याद किया जा रहा है जिन्होंने अपने दम पर कई माइलस्टोन स्थापित किए और दुनिया में लोगों के लिए एक मिसाल के तौर पर स्थापित होकर नाम रोशन किया। ऐसे में हम आपको राजस्थान की एक ऐसी महिला सिंगर, डांसर और एक्टर के बारे में बता रहे हैं जो एक छोटे से गांव से निकल कर आई और पूरे राजस्थान में छा गई। यह सेलिब्रिटी है रानी रंगीली (Rani Rangili), जिनकी एक्टिंग व संगीत का लोहा आज दुनिया मानती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मारवाड़ के एक छोटे से गांव से निकल कर कैसे पूरे राजस्थान पर छा गई रानी रंगीली।
रानी रंगीली का जन्म अजमेर के पास भीम सूरजपुरा में हुआ था लेकिन उनका बचपन मारवाड़ के ढूंढा गांव में बीता था। आपको जानकर हैरानी होगी की आज लाखों दिलों पर राज करने वाली रानी रंगीली ने कोई पढ़ाई लिखाई नहीं की है। कहा जाता है कि गरीब परिवार में पैदा होने की वजह से रानी रंगीली (Rani Rangili Education) पढ़ नहीं पाई। रानी को बचपन से ही नाचने व गाने का बहुत शौक था जिस वजह से एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ पाई।
यह भी पढ़ें : 8 March Women Day 2024 : नागौर की दिव्यकृति सिंह ने दुनिया को मनवाया घुड़सवारी का लोहा
रानी रंगीली गोपाल सिंह गुर्जर को अपना गुरू मानती हैं क्योंकि वो ही उनको संगीत की लाइन में लेकर आए थे। रानी रंगीली ने पहली बार ढूंढा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने बहुत अच्छा डांस किया। इसके बाद गोपाल गुर्जर ने उनको अपने गानों में डांस के लिए बुलाना शुरू कर दिया। आज 30 साल की हो चुकी रानी रंगीली शादीशुदा भी है|
रानी रंगीली देवनारायण भगवान को मानती हैं। आज रानी रंगीली का अपना खुद का स्टूडियो है जिसमें वो गाना रिकॉर्ड करती हैं।
आपको बता दें कि रानी रंगीली अब राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत के अन्य इलाकों में भी मशहूर हो चुकी हैं। रानी का कहना है कि उनके अंदर जन्मजात अभिनय, नृत्य और गायन का कौशल है। रानी ही जी कितनी ही मशहूर हो गई लेकिन वो अश्लीलता को परे रखकर मर्यादा में रहते हुए स्टेज शो करती हैं। आज देश भर में उनके कार्यक्रम होते हैं। जिस वजह से वो प्रसिद्ध होने के साथ ही राजस्थान का नाम रौशन कर रही हैं। आज रानी की लोकप्रियता इतनी अधिक है कि राजस्थान की भूमि में कहीं भी गायन शो होता है और वहाँ रानी के आगमन का संदेह होने मात्र से लोगों की भीड़ उमड़ जाती है।
यह भी पढ़ें : 8 March Women Day 2024 : दीया कुमारी ने कभी नहीं देखा हार का मुंह! ऐसे पहुंची राजस्थान के डिप्टी CM पद तक
रानी रंगीली निर्देशक गोपाल गुर्जर को अपना गुरु और मार्गदर्शक मानती है। रानी के मुताबिक जब वो अजमेर में अपना शो कर रही थी तब उनकी प्रतिभा देखकर निर्देशक गोपाल गुर्जर ने उन्हें एलबम ‘बन्नी म्हारी नाचणी होती’ में काम करने का मौका दिया और अभिनय कौशल को निखारा। इसी गाने की वजह से रानी मशहूर हो गई और आज रानी को राजस्थान का हर आदमी जानता है। रानी को रंगीली नाम भी गोपाल गुर्जर ने ही दिया था।
आपको जानकर हैरानी होगी रानी अपने गीत खुद लिखती और गाती है। वो ही अपने एलबम में अभिनय और नृत्य भी करती है। रानी का एलबम ‘नाग लपेटा’ दक्षिण भारत और विदेशों में भी मशहूर हो चुका है। ‘लीलण सिंगारे’ एलबम के भजन गीत को लोग आज भी शादी विवाह में बजाया जाता है। रानी रंगीली कुमार शानू के साथ ‘दीये जले’ अलबम में भी गा चुकी है। उन्होंने अभिनेता कुँवर महेंद्र सिंह के साथ कई म्यूजिक वीडियो में अभिनय किया है। राजस्थानी गायिका साँवरी बाई के गायन से वह प्रभावित हैं। वो बॉलीवुड में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को अपना आईडल मानती है।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…