8 March Women Day 2024: 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है और इसी क्रम में हम आपको राजस्थान की कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में बताने जा रहे है जिनके कारण प्रदेश का मान बढ़ा है। ऐसी महिला राजस्थानी गीत संगीत कि खुशबू पूरे विश्व में बिखरने वाली मरु कोकिला के नाम से विश्वविख्यात सीमा मिश्रा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। मिश्रा ने अभी तक 2 हजार से ज्यादा राजस्थानी गानों को गाकर राजस्थानी गीत संगीत को नई पहचान दिलाई है।
यह भी पढ़ें : CM Bhajanlal Hair Cut: बीकानेर में स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थी के पास बाल कटवाने पहुंचे CM ,फिर लगाए ठहाके
सीमा मिश्रा का जन्म 3 नवंबर, 1976 को राजस्थान के झुंझनू जिले के बिसाऊ में हुआ था। उनके पिता जॉब करते थे और उनका नाम शांतिकुमार मिश्रा था। (8 March Women Day 2024) माता का नाम लक्ष्मी मिश्रा है और 5 बहन भाई हैं। 8वीं तक की पढ़ाई कोटा में हुई। पिता की जॉब जाने के बाद वे रामगढ़ आ गई और 1995 के अंदर वे जयपुर चली गई।
जयपुर में स्टेज शो करते करते सीमा को पहला बिग ब्रेक वीणा कैसेट की तरफ से मिला था। चांद चढ्यो गिगनार एल्बम ने उनकी जिंदगी बदल दी। 2000 से 2010 तक सीमा मिश्रा ने लोक गीतों की झड़ी लगा दी और दर्जनों एल्बम में उनकी आवाज लोगों को पसंद आने लगी।
सीमा का सबसे पहला ओडियो कैसिट सन 1993 के अंदर फतेहपूर के दो जांटी बालाजी का निकला था। वह काफी पसंद किया गया था और इसी वजह से उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली। आओ बालाजी मम्हारे आंगणे लोगों को बहुत पसंद आया। (8 March Women Day 2024) सीमा स्टेज शो करती थी और उनको लोग सुनना पसंद करते थे।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Safai Karmchari Application start 2024: यहाँ से करें Online आवेदन, 24 मार्च अंतिम तारीख
उनका विवाह सन 2002 के अंदर रामवतार शर्मा के साथ हुआ था। (8 March Women Day 2024) विवाह के बाद पति का पूरा सहयोग मिला और जिसकी वजह नई उंचाइयों को आसानी से छू लिया। कोकिला सम्मान,2003 के अंदर उनको भारत व्यास आवार्ड से सम्मानित किया गया।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…