अजमेर। आम आदमी पार्टी की ओर से आगामी 18 जून को राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक महारैली का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा को लेकर राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के ब्यावर संगठन की ओर से भी इसको लेकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल भी ब्यावर पहुंचे थे।
पालीवाल के ब्यावर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी ब्यावर के पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पालीवाल के सानिध्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन भी किया। नमन करते हुक उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।
रैली के जरिए बांटे जा रहे आमंत्रण पत्रक
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगा यात्रा के जरीए दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन को श्रीगंगानगर में 18 जून को आयोजित होने वाली महारैली में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए आमंत्रण पत्रक बांटे जा रहे है ताकी ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस महारैली में शामिल हो।
विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने कसी कमर
तिरंगा यात्रा के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने बताया की आगामी 18 जून को आम आदमी पार्टी संगठन के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। पालीवाल ने बताया कि प्रदेशभर में लगभग सात हजार से अधिक नियुक्यिां पूरी कर दी गई है। जिसके तहत सभी पदाधिकारी फिल्ड में प्रचार प्रसार के लिए जुट गए है। जिसको लेकर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।
पालीवाल ने बताया कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से श्रीगंगानगर में होने वाली महारैली में अधिक से अधिक संख्या में आमजन को रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। पालीवाल ने बताया कि श्रीगंगानगर में दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान महारैली को संबोधित करेंगे।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…