कोटा। हरियाणा के मेवात इलाके के नूंह में इन दिनों हिंसा भड़की हुई हैं। इस हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी को कटघरे में खड़ा कर दिया हैं। आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने भाजपा पर दंगा पार्टी का आरोप लगा दिया हैं। नवीन पालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं वहीं पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। नवीन पालीवाल ने कहा भाजपा दंगे भड़का कर सहानूभूति बटोरने का प्रयास कर रही हैं। नवीन पालीवाल ने कहा भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बाटने का काम करती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवान ने भाजपा को आढ़े हाथ लेते हुए कहा भाजपा चुनाव में लोगों को धर्म के नाम पर आपस में लड़ा कर वोट लेना चहाती हैं। भाजपा धर्म के नाम पर वोटों की राजनीति करती हैं। वहीं इस दौरान पालीवाल ने मणिपुर हिंसा को लेकर कहा मणिपुर में भाजपा की सरकार हैं। मणिपुर में 4 महीने हो चुके हैं पर हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।
नवीन पालीवाल ने कहा हरियाणा में भी भाजपा की सरकार हैं और वहां भी अब लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा हैं। जहां भाजपा को बेरोजगारी, आय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए वहां भाजपा दंगे करवाने में लगी हुई हैं। भाई-भाई को आपस में लड़वा रही हैं। नवीन पालीवाल ने कहा ऐसे दंगे पुरे देश भर में करवा दिए जाएंगे। जिसके बाद भाजपा इन दंगों का डर दिखाकर वोट अपने पक्ष में मांग लेगी।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…