Categories: स्थानीय

अभिमन्यु पूनिया भेदेंगे BJP का चक्रव्यूह, बने राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष

 

अभिमन्यु पूनिया (Abhimanyu Punia) को राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद अब ​अभिमन्यु राजस्थान में BJP का चक्रव्यूह भेदने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि अभिमन्यु पूनिया राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के करीबी हैं। उनके अलावा सुधींद्र मूंड और यशवीर सूरा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इन नियुक्तियों को लजेकर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

 

इसलिए रोका था अध्यक्ष पद का परिणाम

 

आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद पर फरवरी 2023 में वोटिंग कराई गई थी। इसी साल सितंबर में परिणाम घोषित करते हुए अध्यक्ष के अलावा सभी पदों पर नियुक्तियां हो गई थीं। परंतु यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के परिणामों को रोक दिया गया था। परिणामों की घोषणा नहीं करने के पीछे की वजह ये थी कांग्रेस पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विधानसभा चुनाव के दौरान कोई टकराव नहीं चाहती थी।

 

यह भी पढ़े:  राजस्थान को मिले अब तक 7 उप-मुख्यमंत्री, 2 महिला नेत्री भी शामिल

 

पायलट से मिले अभिमन्यु पूनिया

 

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अभिमन्यु पूनिया (Abhimanyu Punia) ने सचिन पायलट से भेंट की व तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “युवा कांग्रेस राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर युवा हृदय सम्राट युवाओं के मार्गदर्शक लोकप्रिय जननेता आदरणीय सचिन पायलट जी से मुलाक़ात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिमन्यु ने कहा कि राजस्थान में भाजपा के कुशासन के खिलाफ युवा कांग्रेस का हर एक साथी मजबूती से लड़ेगा !

 

यह भी पढ़े:  गैंगस्टर्स पर 'भजनलाल सरकार' का बड़ा फैसला! इस तरह होगा खात्मा

 

 

अभिमन्यु पूनिया को मिले सबसे ज्यादा वोट

 

राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पर के लिए अभिमन्यू पूनिया (Youth Congress President Abhimanyu Punia) को सबसे ज्यादा 2.30 लाख वोट मिले थे। वोट प्राप्त करने में सुधींद्र मूंड दूसरे व यशवीर सूरा तीसरे नंबर पर रहे। आपको बता दें कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव और सचिव से लेकर जिलाध्यक्ष के पदों पर पहले ही नियुक्तियां की जा चुकी हैं।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Hindi Diwas : हिंदी हमारी धरोहर, हमारा स्वाभिमान…

Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…

3 days ago

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

2 months ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

3 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago