स्थानीय

पाराशर धाम बाबा आदित्य कृष्ण की अब छत्तीसगढ़ में धूम, लोगों का निकालते हैं पर्चा

जयपुर। राजस्थान के अलवर के 9 साल के बालक आदित्य कृष्ण पाराशर (Aditya Krishna Parashar Dham) ने कुछ ऐसा कर दिया है कि कोई सोच भी नहीं सकता। जी हां, कक्षा 6 में पढ़ने वाले 9 साल के पंडित आदित्य कृष्ण पाराशर पर्चा निकालकर लोगों का भविष्य बता रहे हैं। लोगों की समस्या दूर कर रहे हैं। नि:स्वार्थ भाव से ऐसे लोगों के दुख दर्द दूर कर रहे है। आदित्य कृष्ण खेलने कूदने, मौज मस्ती करने की उम्र में दिव्य दरबार लगाकर पर्चे निकाल रहे हैं। अलवर की खेड़ली तहसील के सौंखरी गांव के निवासी आदित्य कृष्ण पाराशर की राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ में धूम मचने वाली है जहां उनका श्रीकृष्ण कथा पाठ के साथ ही दिव्य दरबार लगा रहा है।

आदित्य कृष्ण का छत्तीसगढ़ में दिव्य दरबार

कक्षा 6 में पढ़ने वाले आदित्य कृष्ण सिर्फ 9 साल (Aditya Krishna Parashar Dham) के हैं और ये बालक पर्चे निलाकर लोगों के भविष्य बता रहा है। इसके चलते और देखते ही देखते वो पूरे देश में प्रसिद्ध हो रहे हैं। इनके सोशल मीडिया पर लाखों फैन हैं। अब आदित्य कृष्ण राजस्थान से निकलकर देश के अलग-अलग राज्यों में दरबार लगा रहे हैं। इसी के चलते अब छत्तीसगढ़ (Aditya Krishna Parashar In Chhattisgarh) में भी धूम मचाने जा रहे हैं। पंडित आदित्य कृष्ण पाराशर अब 18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक छत्तीगढ़ के कुरुद में श्री कृष्ण कथा पाठ और दिव्य दरबार लगा रहे हैं।

पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि

इस कार्यक्रम का आयोजन योगेश इलेक्ट्रिक (Yogesh Electric) के मालिक डामेंश्वरी योगेश साहू परिवार द्वारा करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर (MLA Ajay Chandrakar) भी मौजूद रहेंगे। आपकों बताते चले कि पंडित आदित्य कृष्ण पारशर अलवर जिले की खेड़ली तहसील के सोंखरी गांव में रहते है और वहीं पर अपना दिव्य दरबार लगाते है। आदित्य कृष्ण पाराशर का मानना है कि उनके पास किसी प्रकार की कोई सिद्धी नहीं है, साथ ही कही से कोई सिद्धी नहीं सिखी। बस सब कुछ बालाजी और गुरुजी की कृपा से ही यह सब हो रहा है। वो ही सब करवा रहे है।

यह भी पढ़ें : आदित्य कृष्ण पाराशर निकाल रहे लोगों के पर्चे, जानिए उनके बारे में सबकुछ

आदित्य कृष्ण पाराशर की बढ़ती प्रसिद्धी

आदित्य कृष्ण पाराशर (Aditya Krishna Parashar Dham) की प्रसिद्धि तेजी से बढ रही है….सोशल मिडिया पर इसने लाखों फैंस है। बकायदा दरबार लगता है, राजस्थान सहित पूरे देश से पीडित लोग इनके दरबार में अपने दुख लेकर आते है….यहां आने वालों का पर्चा निकाला जाता है…आदित्य कृष्ण हर किसी का पर्चा भरने में माहिर है…..यहां आने वाले लोगों का पहले ही पर्चा भरकर सबकों चौका देते है… यही वजह है कि दिनों दिन इनकी प्रसिद्धी बढ़ती ही जा रही है और इनके दरबार में भीड़ बढ़ती जा रही है।

बिना पैसे लिए सेवा कर रहे आदित्य कृष्ण पाराशर

आदित्य कृष्ण पारासर (Aditya Krishna Parashar Dham) जन्म से ही भक्ति में रुची लेने लगे थे। उनके खिलौने भी वैसे ही हुआ खरते थे….वह भगवान की मुर्ती, माला, पूजा पाठ की सामग्री और त्रिशूल जैसी चीजों से खेलते थे और पूजा पाठ में ज्यादा रुची लेते थे। अब वो सिर्फ 9 साल की उम्र में ही पर्चे निकालकर लोगों का भविष्य बता रहे हैं। इतना ही नहीं सबसे बड़ी बात यह है कि पर्चा निकालने, दिव्य दरबार में आने या पूजा पाठ आदि के नामपर किसी प्रकार से एक रुपया भी नहीं लेते हैं। उनका मानना है कि भगवान ने सिर्फ एक दु:खियों और पीडितों की सेवा करने का आदेश दिया है। कक्षा 6 में पढ़ने वाले 9 साल के आदित्य कृष्ण पाराशर के पिता डॉ. संतोष पाराशर संस्कृत के सरकारी अध्यापक और मां हाउसवाइफ हैं। आदित्य कृष्ण का एक और भाई है।

यह भी पढ़ें : आदित्य कृष्ण पाराशर धाम का अब नेपाल में लगेगा दिव्य दरबार, जानिए पूरा शेड्यूल

आदित्य कृष्ण पाराशर की प्रसिद्धि पूरे देश में बढ़ रही

9 साल की उम्र में कक्षा 6 में पढ़ने वाले पंडित आदित्य कृष्ण पाराशर की प्रसिद्धि पूरे देश में बढ़ रही है। उनके दिव्य दरबार में भी भीड़ जुटती है…प्रेदेश के साथ ही पूरे देश से लोग अपनी समस्या लेकर लोग आदित्य कृष्ण के पास आते है….और अब राजस्थान के बाद छत्तीगढ़ (Aditya Krishna Parashar In Chhattishgarh) में भी धूम मचाने जा रहे है…..18 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक छत्तीगढ़ के कुरुद में कृष्ण कथा और दिव्य दरबार का आयोजन है। इसके बाद जल्द ही उनका दरबार पाराशर धाम में भी लगेगा। इसके बारे में हर तरह का अपडेट जानने के लिए बने रहिए मॉर्निंग न्यूज इंडिया के साथ। आदित्य कृष्ण पाराशर के कार्यक्रमों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।

Anil Jangid

Anil Jangid डिजिटल कंटेट क्रिएटर के तौर पर 13 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। 10 साल से ज्यादा समय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर राजस्थान पत्रिका, 3 साल से ज्यादा cardekho.com में दे चुके हैं। अब Morningnewsindia.com और Morningnewsindia.in के लिए डिजिटल विभाग संभाल रहे हैं।

Recent Posts

Rawat Public School प्रताप नगर के विद्यार्थी सी बी एस ई वेस्ट जोन योगासन में चैंपियन

रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…

1 month ago

झोटवाड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र

blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…

1 month ago

जयपुर का युवा बना रहा है भारत के सबसे वैज्ञानिक बेबी टॉय ब्रांड – LiLLBUD

IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…

2 months ago

लिवर की बीमारियों के बढ़ते मामलों को कम करने के लिए पहले से सचेत रहना जरूरी

Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…

5 months ago

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चार्ज शीट पेश, विरोध में उतरी कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…

5 months ago

राहोली में हनुमान जयंती का आयोजन! बच्चों ने बजरंगी बन मोहा सबका मन

Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…

5 months ago