अलवर- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही मे बजट घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें 19 जीले तथा तीन ना संभाग की घोषणा की थी। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर दौरे के दौरान अलवर को संभाग बनाने के संकेत दिए है। ऐसे में अलवर को जल्द ही संभाग बनाया जा सकता है। अलवर दौरे के दौरान गहलोत ने कहा अलवर हमारी सबसे उपर प्राथमिकता में है। यदि अब संभाग बनाने की बात आती है तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अलवर का होगा। और अलवर को ही संभाग बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अलवर दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने अनेक कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री गहलोत पहले मिनी सचिवायल पहुंचे उसके बाद नटरी का बारां रोड पर तथा उसके पश्चात यूनिवर्सिटी के सप्रशासनिक भवन जहां गहलोत ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने इस दौरान सरस डेयरी प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
अगला संभाग होगा अलवर- गहलोत
सरस डेयरी प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा अगला संभाग अलवर होगा। यदी अब संभाग बनेगा तो वह अलवर होगा। में यह कह सकता हुं अलवर हमार पहली प्राथमिकता है। सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा यदि अभी इसकी घोषणा कर दी तो हर जिले से यह मांग उठने लगेगी। इसलीए अभी इसकी घोषणा नहीं कर रहा।
गहलोत ने कहा तुम मांगते थक जाओगे मे देता नहीं
जनसभा के दौरान गहलोत जन घोषणाओं का जिक्र कर रहे थे इस दौरान गहलोत यह भूल गए की अलवर को क्या दिया है। गहलोत निगम के बजाय इस दौरान नगर पिरषद बोल बेठे जिसके बाद गहलोत ने वहां कहां अलवर को क्या मिला है। तब गहलोत ने कहा इतने घोषणाएं की है में ही भूल गया। इसलीए कहता हूं तुम मांगते मांगते थक जाओगे पर में देते देते नहीं थकूंगा। इस दौरान गहलोत ने कहा पांडूपोल जाने के लिए अब दर्शनार्थियों को टिकट नहीं लेना होगा। इस दौरान गहलोत ने पांडूपोल जाने के लिए निशुल्क टिकट की घोषणा की। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा भाजपा सरकार कांग्रेस की योजनाओं को रोक देती है। कांग्रेस सरकार भाजपा की योजनाओं को कभी नहीं रोकती हे।
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…
Jaipur Bulldozer Action: जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से 9 अप्रैल को अतिक्रमण के खिलाफ…
Starting a business usually means spending money on a shop, hiring staff, buying stock, and…
PESA Act : जयपुर। जनजातियों की रक्षा करने वाला विश्व के सबसे बड़े संगठन अखिल…