लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
malaika Arora-1 (1)
Anil Arora called Malaika Arora : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। क्योंकि कल सुबह उनके पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) ने अपने अपार्टमेंट से कूदकर सुसाइड कर लिया है। अनिल अरोड़ा की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने मौके वारदात का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है…मलाइका अरोड़ा के पिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। आखिरकार इसके पीछे क्या वजह थी, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी जान दी। हालांकि उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरें आ रही है कि सुसाइड से पहले अनिल अरोड़ा ने अपनी लाड़ली बेटी मलाइका को फोन किया था।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने पिता की मौत से काफी सदमे में है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि पापा आत्महत्या कर सकते है, हालांकि मलाइका इस हादसे के बाद मम्मी जॉयसी और बहन अमृता अरोड़ा को ढ़ाढसा बंधा रही है। मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की खबर के बाद सबसे पहले वहां मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान पहुंचे थे। 62 साल के अनिल ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी। पिता की मौत की खबर मिलते ही मलाइका अरोड़ा सीधे अपने पिता के घर पहुंची। जब यह हादसा हुआ उस वक्त मलाइका अपने घर पर नहीं थी। वह किसी काम से पुणे में थी। लेकिन जैसे ही मलाइका अरोड़ा इस बात की जानकारी लगी वह मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं। इस घटना से मलाइका और उनके परिवार को काफी गहरा सदमा लगा है। हालांकि मलाइका के बाद अमृता अरोड़ाब भी अपने पति के साथ रोती हुई घर पहुंची, जहां उनके पति शकील अमृता को संभालते हुए नजर आए। मलाइका के पिता ने 11 सितंबर को अपने अपार्टमेंट्स की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिती को संभाला। बिल्डिंग से गिरने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में एटमिट करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का राजस्थान इलेक्शन पर नया फॉर्मूला, ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ का होगा रास्ता साफ
खबरों की मानें तो अनिल अरोड़ा ने सुसाइड से पहले मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) को फोन किया था। अनिल अरोड़ा ने फोन कर बेटियों को बताया है कि उनको अच्छा नहीं लग रहा है और वो थक चुके है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि उन्होंने बीमारी की वजह से सुसाइड किया है। क्योंकि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनकी सेहत में सुधार भी नहीं हो रहा था। अनिल अरोड़ा के सुसाइड के बाद मलाइका की मां जॉयसी ने मुंबई पुलिस को एक बयान में कहा था कि अनिल नियमित रूप से बालकनी में बैठते थे और हर सुबह अखबार पढ़ते थे। हालांकि उनका तलाक हो चुका था। लेकिन पिछले कुछ सालों से वो दोनों फिर से साथ रहने लगे थे।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल का अंतिम संस्कार आज सैंटा क्रूज के श्मशाम घाट में हिंदू रिती रिवाज से हुआ है। 62 वर्षीय अनिल अरोड़ा की मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। हालांकि अभी तक उनकी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट न्यूज से अपडेट रहने के लिए हमारे फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल से जुड़ें।
Hindi Diwas : जयपुर। हिंदी दिवस (Hindi Diwas) के अवसर पर जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के स्कूल…
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…