1. पायलट से गहलोत के कोई मतभेद नहीं
Ashok Gehlot ने कहा कि सचिन पायलट के साथ कोई मतभेद नहीं है। हर राज्य में सभी पार्टियों के साथ ऐसा होता है। लेकिन हम एकसाथ चुनाव लड़ेंगे, फिर से जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं, साथ मिलकर जीतते हैं और फिर हम हाईकमान के फैसलों को मानते हैं। यह परंपरा रही है और ये जारी रहेगा।
2. राहुल गांधी पर कही ये बात
आपको बता दें कि अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के बयान को लेकर भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है राहुल ने ऐसा क्या कहा जिसके लिए वो माफी मांगे। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तमाम मुद्दे उठाए हैं। राहुल दबंग नेता हैं। वह ही इनका मुकाबला कर सकते हैं। देश में आज महंगाई का मुद्दा है। पीएम मोदी को उस पर मंथन करना चाहिए। सीएम ने कहा कि आज अमीरों और गरीबों के बीच खाई बढ़ रही है। यह अंसतोष पार कर गया तो गृह युद्ध भी हो सकता है। आज देश की मुख्य समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। व्यापारी और उद्योगपति समझ गए है।
3. बैकफुट पर बीजेपी
राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में ही होने जा रहे हैं। गहलोत ने राज्य में 19 नए जिलों की घोषणा की है जिसे बड़ा सियासी दांव के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद अब भाजपा बैकफुट पर नजर आती दिखाई पड़ रही है। गहलोत का कहना है कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। हालांकि, राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 सीएम गहलोत के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। ऐसे में सचिन पायलट की भूमिका क्या होगी, यह फिलहाल देखना होगा।
रावत पब्लिक स्कूल प्रताप नगर के विद्यार्थियों ने नंदूबा इंग्लिश एकेडमी स्कूल,सूरत में आयोजित सी…
blood donation camp : जयपुर। झोटवाड़ा स्थित 'डॉ. पांडे ईएनटी सेंटर' ने 'स्वरूप फाउंडेशन डीके…
IIT दिल्ली के पूर्व छात्रों अभिषेक शर्मा और अयुष बंसल द्वारा स्थापित, LiLLBUD 0–18 महीने…
Healthy Liver Tips : जयपुर। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो हमारे शरीर…
National Herald Case : केंद्र सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी व नेता प्रतिपक्ष राहुल…
Hanuman Jayanti : राहोली पंचायत के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में हनुमान जयंती के अवसर…